BSNL ने अपने 51 रुपये वाले प्लान को दोबारा लॉन्च किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने पहले इस प्लान को 31 अक्टूबर को बंद करने की घोषणा की थी। सरकारी कंपनी ने इस प्लान को अब 30 नवंबर तक एक्सटेंड कर दिया है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही, कई बेनिफिट्स ऑफर किए जाते हैं।
BSNL India ने अपने आधिकारिक X हैंडल से बताया है कि यह प्लान अब 30 नवंबर 2026 तक वैलिड है। इस प्लान को खास तौर पर नए यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें डेली 100 फ्री SMS और 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। इस तरह से कुल 56GB डेटा का लाभ मिलेगा।
बीएसएनएल के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जा रही है। साथ ही, यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। भारत संचार निगम लिमिटेड के यूजर्स पूरे भारत में कहीं भी इस प्लान के साथ अपना नंबर इस्तेमाल कर सकते हैं।
1 रुपये वाले प्लान की वापसी
BSNL ने इसके अलावा अपने 1 रुपये वाले फ्रीडम ऑफर 2.0 की भी वापसी कराई है। सरकारी कंपनी के 1 रुपये वाले ऑफर में यूजर्स को 24 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही, यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यही नहीं, यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और 1GB डेटा का भी लाभ दिया जा रहा है। इस ऑफर में कंपनी की तरफ से अन्य कोई बेनिफिट्स नहीं दिया जा रहा है। यूजर्स चाहें तो इस प्लान के साथ कोई ऐड-ऑन प्लान ले सकते हैं। BSNL का यह ऑफर केवल नए यूजर्स के लिए है। पुराने बीएसएनएल कस्टमर को इस ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा।
इसके अलावा कंपनी अपनी लॉन्ग वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान में 30 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है। बीएसएनएल का यह एनुअल रिचार्ज प्लान 2799 रुपये में आता है। ऑफर के तहत अब यूजर्स को इस प्लान में 395 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। हालांकि, यह ऑफर लिमिटेड समय के लिए ही है। यूजर्स को अपने BSNL नंबर को 30 नवंबर तक इस प्लान के साथ रिचार्ज कराने पर ही ऑफर का लाभ मिल सकेगा।
यह भी पढ़ें – Vivo V80 FE में मिलेगी 7000mAh की बैटरी, दमदार फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च

