Thursday, November 19, 2026
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली में शिव खेड़ा ने लॉन्च की लीडरशिप अकादमी: एलजी संधू...

दिल्ली में शिव खेड़ा ने लॉन्च की लीडरशिप अकादमी: एलजी संधू बोले- सच्चा नेतृत्व वही, जो जिम्मेदारी ले और दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए – New Delhi News




प्रसिद्ध लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर शिव खेड़ा ने नई दिल्ली में ऑनलाइन ‘शिव खेड़ा लीडरशिप अकादमी’ लॉन्च की। इसका उद्देश्य युवाओं और पेशेवरों में नैतिक मूल्यों, चरित्र और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। बुधवार को डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और महाराष्ट्र के आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कॉरपोरेट, स्कूलों और कॉलेजों के एक हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर एलजी संधू ने कहा कि नेतृत्व का मतलब केवल फैसले लेना नहीं, बल्कि उनके परिणामों की जिम्मेदारी उठाना और गलतियों को स्वीकार करना भी है। सच्चे नेता ईमानदारी और अपने कार्यों से लोगों का भरोसा जीतते हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के 2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर क्षेत्र में जिम्मेदार और नैतिक नेतृत्व की जरूरत है। शिव खेड़ा ने अकादमी के उद्देश्य बताए शिव खेड़ा ने कहा कि कंपनियां और देश केवल कौशल से नहीं, बल्कि मजबूत चरित्र और नैतिक मूल्यों से बनते हैं। एक अच्छे नेता को कानूनी और नैतिक रूप से सही फैसलों के बीच अंतर समझना चाहिए। अकादमी का उद्देश्य ऐसे नेतृत्वकर्ता तैयार करना है, जो अपने सिद्धांतों से समझौता किए बिना सफलता हासिल करें। साइना नेहवाल ने कहा कि सफलता के लिए आत्मविश्वास, मानसिक मजबूती, अनुशासन और लगातार मेहनत जरूरी है। वहीं, आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे ने नेतृत्व में ईमानदारी और जवाबदेही को महत्वपूर्ण बताया। 30 घंटे का ऑनलाइन कोर्स, 70% अंक पर मिलेगा सर्टिफिकेट अकादमी ने ‘सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन वैल्यू-बेस्ड लीडरशिप’ शुरू किया है। यह 26 से 30 घंटे का ऑनलाइन कोर्स होगा। इसमें प्रभावी संवाद, पेशेवर प्रबंधन और नेतृत्व कौशल के साथ मानसिक, भावनात्मक, आर्थिक, शारीरिक और सामाजिक विकास पर जोर दिया जाएगा। वीडियो लेक्चर, प्रैक्टिकल गतिविधियों और मूल्यांकन के बाद अंतिम परीक्षा होगी। न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक हासिल करने वालों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। कार्यक्रम में विवेक तन्खा, हर्ष महाजन और विभिन्न दूतावासों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments