Smart TV के बाद अब पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर का जमाना आ गया है। इन स्मार्ट प्रोजेक्टर की खास बात ये है कि इन्हें आप कहीं भी ले जा सकते हैं और घर की दीवार को बड़ी मूवी स्क्रीन में कन्वर्ट कर सकते हैं। देसी ब्रांड XElectron ने 300 इंच की बड़ी स्क्रीन वाला 4K रेजलूशन वाला स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। यह प्रोजेक्टर HDR सपोर्ट और अल्ट्रा हाई डिफिनिशन रेजलूशन को सपोर्ट करता है।XElectron ने इससे पहले Techno Smart HD प्रोजेक्टर भी लॉन्च किया है, जिसे बजट फ्रेंडली यूजर्स के लिए पेश किया गया है।
कितनी है कीमत?
XElectron का यह स्मार्ट प्रोजेक्टर CineLux 4K के नाम से पेश किया गया है। इसकी कीमत 49,990 रुपये है। इसे आप ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। देसी कंपनी इस प्रोजेक्टर पर 1 साल की मैन्युफैक्चर वारंटी ऑफर कर रही है।
क्या हैं फीचर्स?
इस स्मार्ट प्रोजेक्टर में 4000 ANSI ल्यूमन्स ब्राइटनेस वाला लेंस लगा है, जो 4K UHD रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इसमें HDR और हाई रेजलूशन का भी सपोर्ट मिलता है। इस प्रोजेक्टर को आप 300 इंच तक की बड़ी स्क्रीन में कन्वर्ट कर सकते हैं। इसमें LTPS टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से स्क्रीन पर दिखने वाले कंटेंट हाई रिफ्रेश रेट पर दिखाई देते है।
इसमें कंपनी ने A55 क्वॉड कोर 64 बिट चिपसेट दिया है, जिसके साथ 2GB रैम और 32GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता ह। इसमें ऑटोफोकस फीचर मिलता है, जो इसके लेंस को दीवार या अन्य ऑब्जेक्ट पर ऑटोमैटिक एडजस्ट कर देता है। इसमें ऑटो कीस्टोन करेक्शन, ऑटो ऑब्सटेकल अवॉइडनेस, ऑटो टिल्ट करेक्शन और ऑटो स्क्रीन फिट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। इसका लेंस डस्ट-प्रूफ है। कंपनी का दावा है कि इस प्रोजेक्टर को 50 हजार घंटे तक यूज किया जा सकता है।
प्रोजेक्टर के साथ कंपनी ने 10W के दो स्पीकर्स दिए हैं। यह डॉल्वी ऑडियो और DTS कोडिंग जैसे फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi 6, Bluetooth 5, दो HDMI पोर्ट, USB, LAN, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। साथ ही, इसमें Apple AirPlay और Miracast स्क्रीन कास्ट का भी सपोर्ट मिलता है।
यह भी पढ़ें – Vivo ला रहा 6500mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, Google Play Console पर हुआ लिस्ट

