Friday, November 20, 2026
Homeराज्यराजस्तानBSF कैंप की दीवार फांदकर अंदर घुसा युवक: अधिकारियों ने पकड़कर...

BSF कैंप की दीवार फांदकर अंदर घुसा युवक: अधिकारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया; FIR दर्ज – Sriganganagar News




श्रीगंगानगर शहर में पुलिस लाइन के सामने स्थित BSF के 48वीं बटालियन कैंप में गुरुवार रात को एक युवक दीवार फांदकर अंदर घुस गया। जिसे बीएसएफ के अधिकारियों ने पकड़ लिया। पूछताछ में युवक की पहचान बिहार निवासी दिनेश पासवान (32) के रूप में हुई। BSF की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कैंप की दीवार फांदकर अंदर घुसा जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राकेश कुमार ने बताया- 19 नवंबर की रात करीब 1:30 बजे 48वीं बटालियन BSF कैंप में सिमल मुर्मू रात की ड्यूटी पर थे। इसी दौरान एक युवक कैंप की दीवार फांदकर अंदर घुस आया। ड्यूटी अधिकारी ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम दिनेश पासवान बताया। वह मूल रूप से बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है और वर्तमान में श्रीगंगानगर में पुलिस लाइन के सामने कपूर फर्नीचर के नजदीक हीरा पॉलिमर्स कंपनी के पास रह रहा था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments