Friday, November 20, 2026
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण, राजधानी में औसत एक्यूआई 270 दर्ज: ग्रैप-3 की...

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण, राजधानी में औसत एक्यूआई 270 दर्ज: ग्रैप-3 की पाबंदियां हटते ही फिर बिगड़ी दिल्ली की हवा – New Delhi News




दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण की पाबंदियां हटते ही एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। राजधानी के करीब एक दर्जन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार यानी बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की हवा भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू हैं, लेकिन हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत एक्यूआई 270 दर्ज किया गया। वहीं एनसीआर के शहरों में ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 238, गाजियाबाद का 231 और नोएडा का 226 रहा। बढ़ते प्रदूषण के बीच धूल कणों को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को कर्तव्य पथ समेत कई इलाकों में पानी का छिड़काव किया गया। हवा की धीमी रफ्तार बढ़ा सकती है संकट पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की रफ्तार कम होने से प्रदूषक कण वातावरण की निचली सतह पर जमा हो रहे हैं। यदि आने वाले दिनों में हवा की गति और कमजोर पड़ी, तो प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है। ऐसे में ग्रैप के पहले व दूसरे चरण की पाबंदियों के बावजूद बिगड़ती हवा ने प्रदूषण नियंत्रण के जमीनी उपायों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा इलाका एक्यूआई इलाका एक्यूआई श्रीफोर्ट 348 डीटीयू 323 जेएनयू 338 आईटीओ / घोघा 322 पूसा 337 तालकटोरा गार्डन 318 चांदनी चौक 334 जहांगीरपुरी / मथुरा रोड 311 / 310 बुराड़ी क्रॉसिंग 331 पंजाबी बाग 309।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments