Nothing का पहला AI नेटिव डिवाइस अगले महीने 8 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस डिवाइस की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। पिछले कुछ दिनों से यूके बेस्ड कंपनी इस डिवाइस को टीज कर रही थी। कंपनी के सीईओ कार्ल पेई ने कई बार इस डिवाइस से जुड़ी जानकारियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की हैं।
नथिंग ने अपने X हैंडल से इस डिवाइस की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने अपने पोस्ट में डिवाइस की झलक दिखाते हुए इसकी डेट 8 दिसंबर बताई है। कंपनी ने अपने पोस्ट में इस डिवाइस का एक हिस्सा दिखाया है। साथ ही, ‘Be Present, It’s noted’ लिखा है, जो दर्शाता है कि यह एआई बेस्ड ‘स्पीच-टू-टेक्स्ट’ यानी बातचीत करने वाला डिवाइस हो सकता है।
क्या है Nothing का AI Native डिवाइस?
Nothing का यह एक वियरेबल AI बेस्ड नेटिव डिवाइस होगा। कंपनी ने पहले ही कंफर्म किया है कि यह डिवाइस बिलकुल अलग होगा। कंपनी के सीईओ कार्ल पेई ने पहले भी अपकमिंग एआई नेटिव डिवाइस का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए लिखा है,’Context doesn’t live in a chat box’, जिसका मतलब है ‘संदर्भ चैट बॉक्स में नहीं होता।’ यानी यह नेटिव डिवाइस एआई चैटबॉट्स या एजेंट के साथ इंटरैक्ट कर सकेगा। इस डिवाइस में किसी भी कन्वर्सेशन के कॉन्टैक्स्ट को याद रखा जा सकता है।
Nothing के इस अपकमिंग AI नेटिव डिवाइस को लेकर पहले शेयर की तस्वीर के मुताबिक, इसमें एक मेटल केस और टेक्स्टर्ड बॉडी दिया गया है। कंपनी इस डिवाइस में एआई हार्डवेयर का इस्तेमाल कर सकती है। इसकी बॉडी में दो पिल-शेप्ड LED लाल और हरे रंग दिए गए हैं। इसके नीचे एक रिकॉर्डर बटन दिया गया है। यही नहीं, इसमें रिकॉर्डिंग के लिए फिजिकल ट्रिगर भी मिलेगा। पहले आए टीजर वीडियो को देखने से यह लगता है कि यह एक एआई वॉइस रिकॉर्डर हो सकता है, जिसे एआई एजेंट को संदर्भ वाले रिजल्ट देने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि इस अपकमिंग डिवाइस में किसी भी तरह के डिस्प्ले का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। ऐसे में यह वियरेबल डिवाइस अपने आप में यूनीक हो सकता है। इस डिवाइस के लॉन्च होने का बाद ही इसके बारे में सही से पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें – 54990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro, हजारों रुपये की बंपर कटौती

