Sunday, November 22, 2026
Homeराज्यबिहारट्रक से 1239.75 लीटर विदेशी शराब मिली: सिलीगुड़ी का तस्कर गिरफ्तार,...

ट्रक से 1239.75 लीटर विदेशी शराब मिली: सिलीगुड़ी का तस्कर गिरफ्तार, अन्य फरार; 1239.75 लीटर खेप के साथ गाड़ी जब्त – Muzaffarpur News




मुजफ्फरपुर में पुलिस ने ट्रक से 1239.75 लीटर विदेशी शराब जब्त की। सिलीगुड़ी का रहने वाला सुदीप भगत गिरफ्तार हुआ है। अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। ट्रक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक, ट्रक दरभंगा मोड़ स्थित जय माता दी लाइन होटल के पीछे खड़ा था। मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना से कांटी थानाध्यक्ष को शराब की खेप के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने सूचना की जांच की। इसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमें अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब मिली। मामला कांटी थाना क्षेत्र का है। शराब कहां से लाई जा रही थी, पता लगा रही पुलिस ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि इस मामले में कांटी थाना कांड संख्या 717/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी। मामले में तकनीकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस तस्करी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। स्थानीय स्तर पर शराब की सप्लाई हो रही थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। ग्रामीण एसपी ने कहा कि जांच में जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments