Last Updated:
Green Coriander Chutney: सर्दियों के मौसम में हरी धनिया की चटनी की मांग बढ़ जाती है. लोग सिलबट्टे पर पिसी धनिया, लहसुन और मिर्च की पारंपरिक चटनी को पूड़ी, पराठे और पकौड़ी के साथ खाना पसंद करते हैं. सर्दियों में सुबह के नाश्ते में पूड़ी, पराठा, कचौड़ी और पकौड़ी के साथ हरी धनिया की चटनी खूब पसंद की जाती है. लगातार एक जैसी सब्जी और दाल-चावल खाते-खाते जब लोगों का मन भर जाता है तो खाने में कुछ चटपटा और स्वादिष्ट बनाने की इच्छा होती है. ऐसे में हरी धनिया, लहसुन और लाल मिर्च से तैयार होने वाली चटनी भोजन का स्वाद बदल देती है.
लखीमपुरः सर्दियों का मौसम शुरू होते ही खानपान में भी बदलाव देखने को मिलता है. इस मौसम में गर्मागर्म नाश्ते के साथ चटनी खाने का अपना अलग ही आनंद होता है. खासकर हरी धनिया की चटनी लोगों की पहली पसंद बन जाती है. बाजार में हरी धनिया की मांग भी बढ़ जाती है. ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग पारंपरिक तरीके से सिलबट्टे पर चटनी तैयार करना पसंद करते हैं. सिलबट्टे पर पिसी हुई हरी धनिया की चटनी का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि साधारण भोजन का जायका भी कई गुना बढ़ जाता है.
सर्दियों में सुबह के नाश्ते में पूड़ी, पराठा, कचौड़ी और पकौड़ी के साथ हरी धनिया की चटनी खूब पसंद की जाती है. लगातार एक जैसी सब्जी और दाल-चावल खाते-खाते जब लोगों का मन भर जाता है तो खाने में कुछ चटपटा और स्वादिष्ट बनाने की इच्छा होती है. ऐसे में हरी धनिया, लहसुन और लाल मिर्च से तैयार होने वाली चटनी भोजन का स्वाद बदल देती है. खास बात यह है कि इसे तैयार करने में न तो ज्यादा सामग्री की जरूरत होती है और न ही अधिक समय लगता है.
सिलबट्टे पर पिसी चटनी का स्वाद होता है खास
बातचीत करते हुए मुस्कान बताती हैं कि सिलबट्टे पर तैयार की गई हरी धनिया की चटनी का स्वाद मिक्सर में पीसी हुई चटनी से अलग होता है. सिलबट्टे पर धनिया, लहसुन और मिर्च को धीरे-धीरे पीसने से सभी सामग्री अच्छी तरह मिल जाती है. इससे चटनी में पारंपरिक स्वाद और खुशबू बनी रहती है.यही वजह है कि आज भी घरों में कई लोग सिलबट्टे पर चटनी तैयार करना पसंद करते हैं. मुस्कान बताती हैं कि सर्दियों के मौसम में सुबह के नाश्ते में चटनी का विशेष महत्व होता है. गर्मागर्म पूड़ी और पराठे के साथ हरी धनिया की चटनी मिल जाए तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है.घर में अचानक कुछ चटपटा खाने का मन हो तो भी इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी सामान्य रसोई में आसानी से उपलब्ध रहती है.
इन चीजों से तैयार करें स्वादिष्ट हरी धनिया की चटनी
हरी धनिया की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले ताजी हरी धनिया की पत्तियां ली जाती हैं.इसके बाद धनिया की पत्तियों को डंठल से अलग करके अच्छी तरह साफ किया जाता है फिर साफ पानी से दो से तीन बार धोकर अतिरिक्त पानी निकाल दिया जाता है. इसके बाद कुछ लहसुन की कलियां, स्वादानुसार लाल मिर्च और नमक लिया जाता है. अब सिलबट्टे को साफ करके उस पर सबसे पहले लहसुन और लाल मिर्च को रखा जाता है.इसके बाद नमक डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह पीसा जाता है. जब लहसुन और मिर्च बारीक हो जाएं तो उसमें धीरे-धीरे हरी धनिया की पत्तियां मिलाई जाती हैं. सिलबट्टे पर लगातार पीसते हुए सभी सामग्री को एक साथ मिला दिया जाता है. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर चटनी को मनचाहा गाढ़ापन दिया जा सकता है.
मुस्कान के अनुसार, इस पूरी प्रक्रिया में लगभग पांच मिनट का समय लगता है. कुछ ही देर में हरी धनिया की खुशबू से भरपूर चटनी तैयार हो जाती है. इसे तैयार करने के लिए गैस या किसी आधुनिक मशीन की भी जरूरत नहीं पड़ती है.यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है.
पूड़ी-पराठे से लेकर पकौड़ी तक के साथ बढ़ाती है स्वाद
हरी धनिया की चटनी केवल पूड़ी और पराठे के साथ ही नहीं, बल्कि पकौड़ी, समोसा, कचौड़ी, आलू के पराठे और अन्य नाश्ते के साथ भी खूब पसंद की जाती है. सर्दियों में जब घरों में गर्मागर्म पकवान बनाए जाते हैं तो उनके साथ हरी चटनी परोसने का चलन भी बढ़ जाता है. ग्रामीण इलाकों में सुबह और शाम के नाश्ते में चटनी का विशेष स्थान है.कई घरों में आज भी सिलबट्टा रसोई का अहम हिस्सा बना हुआ है. बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक को पारंपरिक तरीके से तैयार की गई चटनी पसंद आती है. इसकी खासियत यह है कि कम सामग्री में भी भरपूर स्वाद मिल जाता है.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

