आज भारतीय बाजार की शुरुआत मजबूत रहने के बाद गिरावट देखने को मिली. आज कच्चा तेल भी करीब 92 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है. भारतीय शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सेशन में तेजी का सिलसिला जारी रहा है. सेंसेक्स-निफ्टी लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए. निफ्टी 50 ने 25,800 का स्तर पार करते हुए 286.30 अंक यानी 1.12% की तेजी दर्ज की और 25,800.60 पर बंद हुआ. वहीं, सेंसेक्स 897.96 अंक चढ़कर 83,919.71 पर पहुंच गया. आईटी, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली.
November 23, 202612:28 IST
Bharti Airtel के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का हाई
Bharti Airtel के शेयर में आज सुबह तेजी देखने को मिली और यह NSE पर 2,172.90 रुपये के 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. फिलहाल शेयर 2,169.20 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जो आज के कारोबार में 0.35% की बढ़त दिखाता है.
November 23, 202612:08 IST
Axis Bank के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर
Axis Bank के शेयरों में आज सुबह कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिली. NSE पर बैंक का शेयर 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 1,458.90 रुपये पर पहुंच गया. फिलहाल यह 1,452.50 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 0.45% की बढ़त दिखाता है.
November 23, 202612:00 IST
इस हफ्ते खुलेंगे 3 IPO, 3 कंपनियों की होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग
शेयर बाजार में इस हफ्ते IPO और लिस्टिंग से जुड़ी हलचल देखने को मिलेगी. तीन कंपनियों के पब्लिक इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं, जबकि तीन कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट होंगे. एग्रोकेमिकल्स कंपनी Crystal Crop Protection की लिस्टिंग 26 नवंबर को होगी. इसके बाद 27 नवंबर को Mahanadi Coalfields और Watrana Rentals के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे. इससे निवेशकों के पास नए IPO में बोली लगाने के साथ-साथ नई लिस्टिंग पर नजर रखने का मौका रहेगा.
November 23, 202611:58 IST
Mahanadi Coalfields IPO को अब तक 50% सब्सक्रिप्शन
Mahanadi Coalfields के IPO को बोली के आखिरी दिन भी निवेशकों से धीमी प्रतिक्रिया मिल रही है. NSE के आंकड़ों के मुताबिक, 23 नवंबर को सुबह 10:10 बजे तक यह इश्यू कुल 50% सब्सक्राइब हुआ था. यानी अब तक IPO में तय शेयरों के मुकाबले आधी ही बोलियां मिली हैं. आखिरी दिन की बोली के दौरान निवेशकों की मांग पर बाजार की नजर बनी हुई है.
November 23, 202611:04 IST
शेयर बाजार में गिरावट बढ़ी
शेयर बाजार में गिरावट बढ़ गई है. सेंसेक्स 791.96 अंक (0.94%) टूटकर 83,127.75 पर आ गया है. वहीं, निफ्टी 261.55 अंक (करीब 1.02%) गिरकर 25,539.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
November 23, 202610:19 IST
शेयर बाजार में गिरावट की 3 बड़ी वजहें
ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली: बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी और सेंसेक्स-निफ्टी करीब 0.7 फीसदी तक चढ़ गए थे. इसके बाद निवेशकों ने ऊंचे भाव पर शेयर बेचकर मुनाफा वसूली शुरू कर दी. बैंक निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 65,000 का नया रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद 1,300 अंक से ज्यादा गिर गया.
विदेशी बाजारों से कमजोर संकेत: एशियाई बाजारों में भी दबाव देखने को मिला. दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स एक समय 5.5 फीसदी तक गिर गया. चीन और हॉन्गकॉन्ग के बाजार भी 1 फीसदी से ज्यादा टूटे. अमेरिका में टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी बिकवाली का असर भी निवेशकों के सेंटीमेंट पर पड़ा.
बैंकिंग शेयरों में बिकवाली और तकनीकी दबाव: बैंकिंग शेयरों में गिरावट ने बाजार पर दबाव बढ़ाया. इसके अलावा जानकारों के मुताबिक, निफ्टी में आगे तेजी जारी रहने के लिए 26,000 के ऊपर टिकना जरूरी है. फिलहाल निफ्टी के लिए 25,500 का स्तर अहम सपोर्ट माना जा रहा है. इसके नीचे 25,100 से 24,800 के स्तर पर भी सपोर्ट मिल सकता है.
November 23, 202610:05 IST
इन शेयर्स में भी एक्शन
मारुति सुजुकी इंडिया ने कुछ चुनिंदा मॉडल की कीमतों में 22 नवंबर से बढ़ोतरी की है. कंपनी के मुताबिक, लागत का दबाव लगातार बने रहने के कारण यह फैसला लिया गया है. कीमतों में औसतन करीब 0.31 फीसदी की बढ़ोतरी होगी. दूसरी ओर, इंडियन होटल्स कंपनी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, फेडरल बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों ने शुरुआती कारोबार में अपने नए ऑल-टाइम हाई स्तर को छुआ.
November 23, 202610:04 IST
टाटा स्टील के शेयर्स में हलचल
टाटा स्टील ने APL Apollo Tubes में 26.38 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है. कंपनी के बोर्ड ने 23 नवंबर 2026 को हुई बैठक में S Gupta Holding के साथ शेयर खरीद समझौते को मंजूरी दी. इसके तहत टाटा स्टील करीब 1,551 करोड़ रुपये में APL Apollo के 7.38 करोड़ शेयर खरीदेगी. इसके अलावा कंपनी ने APL Apollo के पब्लिक शेयरहोल्डर्स से 26 फीसदी तक अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओपन ऑफर भी पेश किया है. इसके लिए 2,301.40 रुपये प्रति शेयर की कीमत तय की गई है. इस ओपन ऑफर पर करीब 1,675.56 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं.
इस खबर के बीच टाटा स्टील का शेयर 4.12 फीसदी गिरकर 170.66 रुपये पर कारोबार कर रहा था. कारोबार के दौरान शेयर ने 175.95 रुपये का ऊपरी और 169.95 रुपये का निचला स्तर छुआ. वहीं, APL Apollo Tubes का शेयर 10 फीसदी टूटकर 1,909.50 रुपये पर आ गया. शेयर में भारी बिकवाली के कारण 19,172 शेयरों के सेल ऑर्डर लंबित थे और उस समय कोई खरीदार उपलब्ध नहीं था.
November 23, 202610:01 IST
सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट
23 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 485.49 अंक (0.58%) गिरकर 83,434.22 पर आ गया. वहीं, निफ्टी 179.30 अंक (0.69%) टूटकर 25,624.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
November 23, 202609:31 IST
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत रही है. सेंसेक्स करीब 680 अंक चढ़ गया है, जबकि निफ्टी 26,000 के स्तर के करीब पहुंच गया है. आज मारुति सुजुकी, नैटको फार्मा, कोहेंस लाइफसाइंसेज, अरबिंदो फार्मा, इंडसइंड बैंक, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, रेल विकास निगम, एसीएमई सोलर होल्डिंग्स, वेलस्पन लिविंग और प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स के शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी.
November 23, 202608:06 IST
अमेरिकी फ्यूचर्स में रिकवरी, एशियाई बाजारों में दबाव जारी
अमेरिकी शेयर बाजार के फ्यूचर्स में सोमवार सुबह रिकवरी के संकेत दिखे, लेकिन एशियाई बाजारों में कमजोरी बनी रही. शुरुआती कारोबार में Nasdaq 100 फ्यूचर्स करीब 3% उछले, जबकि S&P 500 फ्यूचर्स में 2% की तेजी आई. दूसरी ओर, दक्षिण कोरिया का चिप-आधारित KOSPI इंडेक्स कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों में 3% से ज्यादा टूट गया, जिससे एशियाई बाजारों में दबाव नजर आया.
November 23, 202607:37 IST
अमेरिकी फ्यूचर्स में रिकवरी, एशियाई बाजारों में दबाव जारी
अमेरिकी शेयर बाजार के फ्यूचर्स में सोमवार सुबह रिकवरी के संकेत दिखे, लेकिन एशियाई बाजारों में कमजोरी बनी रही. शुरुआती कारोबार में Nasdaq 100 फ्यूचर्स करीब 3% उछले, जबकि S&P 500 फ्यूचर्स में 2% की तेजी आई. दूसरी ओर, दक्षिण कोरिया का चिप-आधारित KOSPI इंडेक्स कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों में 3% से ज्यादा टूट गया, जिससे एशियाई बाजारों में दबाव नजर आया.
November 23, 202607:36 IST
Yashoda Hospital ने टाल दिया IPO प्लान
Yashoda Hospitals ने अपने IPO की योजना फिलहाल टाल दी है और अब कंपनी हिस्सेदारी बेचने के दूसरे विकल्पों पर विचार कर रही है. इस संभावित पार्ट-स्टेक सेल के जरिए कंपनी 3.2 अरब डॉलर तक का वैल्यूएशन हासिल करने का लक्ष्य रख रही है.
कंपनी ने सितंबर 2025 में कॉन्फिडेंशियल प्री-फाइलिंग रूट के जरिए IPO के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था. इसके बाद दिसंबर में उसे बाजार नियामक से मंजूरी भी मिल गई थी, लेकिन अब IPO के बजाय हिस्सेदारी बिक्री के विकल्प पर आगे बढ़ने की योजना है.
November 23, 202607:34 IST
AU Small Finance Bank की 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
AU Small Finance Bank करीब 5,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए Qualified Institutional Placement (QIP) की तैयारी में जुट गया है. बैंक ने इस प्रस्तावित फंड जुटाने की प्रक्रिया के लिए तीन इन्वेस्टमेंट बैंकों को नियुक्त किया है. इस फंडरेजिंग से बैंक की पूंजी स्थिति मजबूत करने और आगे के विस्तार को समर्थन मिलने की उम्मीद है.
इससे पहले AU Small Finance Bank दो बार QIP के जरिए पूंजी जुटा चुका है. मार्च 2021 में बैंक ने 625.5 करोड़ रुपये जुटाए थे, जबकि अगस्त 2022 में दूसरे QIP के जरिए 2,000 करोड़ रुपये की रकम हासिल की थी. अब करीब 5,000 करोड़ रुपये के नए प्रस्तावित QIP पर बाजार की नजर रहेगी.

