Last Updated:
Singhara Ka Achar Recipe: सर्दियों के मौसम में सिंघाड़े का इस्तेमाल सिर्फ फल के रूप में ही नहीं, बल्कि स्वादिष्ट अचार बनाने में भी किया जाता है. पारंपरिक तरीके से तैयार होने वाला सिंघाड़े का अचार अपने चटपटे और लाजवाब स्वाद के लिए खास पसंद किया जाता है. मसालों और घरेलू सामग्री से बनने वाली यह रेसिपी खाने का जायका बढ़ा देती है.
सर्दियों की शुरुआत के साथ ही बाजारों में सिंघाड़े की आवक शुरू हो जाती है. सिंघाड़ा जहां स्वाद और पौष्टिकता के लिए पसंद किया जाता है. वहीं इससे बनने वाला खास देसी अचार भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दियों के मौसम में सिंघाड़े का अचार बनाने की परंपरा आज भी कायम है. घरों में महिलाएं बड़ी मात्रा में सिंघाड़े का अचार तैयार करती हैं. जो कई दिनों तक खाने का स्वाद बढ़ाता है.
सिंघाड़े का अचार बनाने के लिए सबसे पहले ताजे सिंघाड़े बाजार से खरीदकर लाए जाते हैं. इसके बाद इन्हें अच्छी तरह धोकर साफ किया जाता है और छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लिया जाता है. अचार बनाने के लिए सिंघाड़ों की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है. ताकि इनमें किसी प्रकार की गंदगी न रहे और अचार लंबे समय तक खाने योग्य बना रहे.
इसके बाद अचार के लिए खास मसाला तैयार किया जाता है. इसमें सरसों का तेल, अजवाइन, सौंफ, नमक, जीरा और कई तरह के पारंपरिक मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. इन मसालों को सही मात्रा में मिलाकर तैयार किया जाता है. जिससे अचार में तीखापन, खुशबू और स्वाद का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
साफ किए गए सिंघाड़ों के टुकड़ों में मसाला अच्छी तरह मिलाया जाता है. इसके बाद इन्हें सरसों के तेल के साथ अचार के रूप में तैयार किया जाता है. ग्रामीण क्षेत्रों में अचार बनाने का यह पारंपरिक तरीका आज भी अपनाया जाता है. महिलाएं घरों में इसे बड़े पैमाने पर तैयार करती हैं. ताकि पूरे सर्दियों के मौसम में इसका आनंद लिया जा सके.
सिंघाड़े का अचार तैयार होने के बाद इसे कुछ दिनों तक रखा जाता है. जिससे मसाले सिंघाड़ों में अच्छी तरह समा जाते हैं और इसका स्वाद निखरकर सामने आता है. धीरे-धीरे सिंघाड़े के टुकड़े अचार का रूप ले लेते हैं.और खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं.
सर्दियों में इस खास देसी अचार को बड़े चाव से चावल, रोटी और अन्य व्यंजनों के साथ खाया जाता है. सिंघाड़े का अचार ग्रामीण रसोई की पारंपरिक पहचान है. जो मौसम के साथ खानपान में आने वाले बदलाव और पुराने स्वाद को आज भी जीवंत बनाए हुए है.

