Last Updated:
Business Idea: रांची के अमित मशरूम किंग के नाम से मशहूर हैं. वे अपने आउटलेट में मशरूम समोसा और मशरूम चाऊमीन बेच रहे हैं. उनके इस अनोखे और शुद्ध फूड स्टॉल पर रांची के खेलगांव मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. आइये जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के अमित को मशरूम किंग कहा जाता है. वह मशरूम का ही बिजनेस करते हैं. उनके द्वारा कई तरह के प्रोडक्ट मशरूम का बनाया जाता है. अब उन्होंने अपना आउटलेट खोला है. जहां पर वह मशरूम समोसा और मशरूम चाऊमीन बनाते हैं. सबसे खास बात ये है कि ऐसा पूरे रांची में आपको मशरूम का समोसा कहीं नहीं मिलेगा. आइये जानते हैं उनके बिजनेस के बारे में.
अमित बताते हैं कि इसे इतना ज्यादा पसंद किया जाता है कि लोग फोन करके 15 -20 पीस करके बुकिंग करते हैं. जहां एक समोसे की कीमत ₹25 तक होती है. क्योंकि, हम एकदम शुद्ध राइस ब्रांन तेल का इस्तेमाल करते हैं. लोग देख भी सकते हैं, उनके सामने तला जाता है. तो साफ सफाई और शुद्धता का विशेष ख्याल रखा जाता है.
ऐसे तैयार होता है मशरूम समोसा
अमित बताते हैं कि सबसे पहले हम लोग आलू की स्टफिंग बनाते हैं और आलू के स्टफिंग में अदरक और लहसुन का थोड़ा पेस्ट डालते हैं. हल्दी, धनिया पाउडर, स्वाद अनुसार नमक और फिर इसमें अच्छे खासे क्वांटिटी में छोटे-छोटे पीस मशरूम का काटते हैं और मशरूम को पहले फ्राई कर देते हैं. जहां फ्राई मशरूम को आलू में डालते हैं.
फिर इसे आलू में मिला दिया जाता है. जहां मशरूम की क्वांटिटी अधिक होती है. इसलिए आपको हर बाइट में मशरूम का एक स्लाइस जरूर टेस्ट करने को मिलेगा. यह मशरूम हम लोग खुद के अपने फार्म में उगाते हैं. एकदम शुद्ध रूप से यही कारण है कि इसका दाम थोड़ा अधिक हो जाता है. इस समोसा में इसकी स्टफिंग ही विशेष है.
मशरूमचाऊमीन है हिट
अमित बताते हैं कि उनका मशरूम चाऊमीन भी हिट है. दरअसल, हम लोग रागी चाऊमीन लेते हैं और उसमें मशरूम की क्वांटिटी काफी अधिक मात्रा में डाली जाती है. यह पूरी तरह हेल्दी होती है. किसी भी तरह का मैदा का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं होता है. एक प्लेट की कीमत ₹60 तक होती है. अगर आपको यह टेस्ट करना है तो आ जाइए रांची खेलगांव में लगे स्थापना दिवस के मेले में. फिलहाल यहां पर फूड स्टॉल पर आपको यह समोसे देखने को मिल जाएंगे.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…

