प्रतापगढ़ के धरियावद में सलूंबर रोड स्थित लवकुश पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात करीब 9 बजे हुआ।
.
हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई।
दो की मौके पर मौत, एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
धरियावद थानाधिकारी हजारीलाल ने बताया-हादसे में कचरिया (30) पुत्र धूलिया मीणा, केशा (23) पुत्र नागजी मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भेरा (19) पुत्र नया मीणा गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। तीनों युवक केसरियावद क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने तीनों शव मॉर्च्युरी में रखवाए
घटना की सूचना मिलने पर धरियावद पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जानकारी जुटाई। थानाधिकारी ने बताया- तीनों के शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।

