Sunday, November 29, 2026
Homeराज्यबिहारगोपालगंज के सिरिसिया में पुलिस का वाहन जांच अभियान: गाड़ियों को...

गोपालगंज के सिरिसिया में पुलिस का वाहन जांच अभियान: गाड़ियों को रोककर कागजातों और सामान की बारीकी से जांच की – Gopalganj News



गोपालगंज में अपराध पर अंकुश लगाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

.

इसी कड़ी में कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरिसिया स्थित एनएच-27 पर थानाध्यक्ष दर्पण सुमन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया।

इस अभियान के दौरान एनएच से गुजरने वाले वाहनों की गहन पड़ताल की गई, जिससे चालकों और राहगीरों के बीच सतर्कता का माहौल देखा गया।

वाहनों को रोककर कागजातों की जांच की

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने एनएच-27 से आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर कागजातों और सामान की बारीकी से जांच की।

विशेष रूप से बिना हेलमेट, बिना जूते, बिना ड्राइविंग लाइसेंस तथा बाइक पर ट्रिपल लोडिंग कर सफर करने वाले चालकों पर कड़ी नजर रखी गई।

जांच टीम ने संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों और वाहनों की भी छानबीन की ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अवैध परिवहन या संदिग्ध आवाजाही को समय रहते रोका जा सके।

सघन जांच के साथ-साथ पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया।

थानाध्यक्ष दर्पण सुमन और उनकी टीम ने चालकों को दोपहिया चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वैध कागजात साथ रखने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की हिदायत दी।

आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी

थानाध्यक्ष ने बताया कि का राजमार्गों पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियम पालन बेहद आवश्यक है।

अचानक चले इस विशेष जांच अभियान से एनएच-27 पर चलने वाले चालकों में हड़कंप और सतर्कता दोनों देखने को मिली। कई वाहन चालक नियमों के प्रति सचेत नजर आए, वहीं नियम तोड़ने वालों को आगे से लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी गई।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के सघन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments