Tuesday, June 2, 2026
Homeबॉलीवुड'काला हिरण' पोस्टर रिलीज होते ही मचा बवाल, फिल्म निर्देशक ने तोड़ी...

‘काला हिरण’ पोस्टर रिलीज होते ही मचा बवाल, फिल्म निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी


Last Updated:

Kala Hiran Controvercy: 1998 के चर्चित ‘ब्लैक बक शिकार’ वाले घटनाक्रम पर आधारित बताई जा रही फिल्म ‘काला हिरण द बैटल फॉर लेगेसी’ अब विवादों में घिर गई है. दरअसल फिल्म को लेकर सलमान खान की लीगल टीम ने कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को नोटिस भेजा है, जिसको लेकर अब निर्देशक भारत एस श्रीनेत ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

नोएडा: 1998 के चर्चित ‘ब्लैक बक शिकार’ वाले घटनाक्रम पर आधारित बताई जा रही फिल्म ‘काला हिरण द बैटल फॉर लेगेसी’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. फिल्म के पोस्टर लॉन्च होने के बाद ही अभिनेता सलमान खान की लीगल टीम ने निर्माता और निर्देशक को कानूनी नोटिस भेजा है. नोटिस में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने, पोस्टर और प्रचार सामग्री हटाने की मांग की गई है. साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि मांगों का पालन नहीं किया गया तो आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटनाक्रम के बाद फिल्म को लेकर बहस और तेज हो गई है और इसके रिलीज को लेकर भी अनिश्चितता बढ़ गई है.

सामाजिक और ऐतिहासिक घटनाक्रम दर्शाना उद्देश्य
विवाद के बीच फिल्म के निर्देशक भारत एस श्रीनेत ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए लोकल 18 की टीम को बताया कि जब कोई संवेदनशील और वास्तविक घटनाओं से जुड़ा विषय उठाया जाता है, तो विवाद होना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि सच को सामने लाने की कोशिश हमेशा कुछ लोगों को असहज करती है. निर्देशक के मुताबिक, फिल्म का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं, बल्कि एक सामाजिक और ऐतिहासिक घटनाक्रम को दर्शाना है.

उन्होंने बताया कि फिल्म का पोस्टर जारी किया जा चुका है और 20 जून को इसका टीजर रिलीज किया जाएगा. साथ ही उन्होंने दावा किया कि फिल्म को काफी शोध और मेहनत के साथ तैयार किया गया है. इसकी रिलीज डेट भी जल्द घोषित की जाएगी.

फिल्म का ये है मकशद
भारत एस श्रीनेत का कहना है कि फिल्म का मुख्य उद्देश्य बिश्नोई समाज के संघर्ष, पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सामने लाना है. उनके अनुसार, यह फिल्म उस विरासत की कहानी है, जिसके लिए समाज ने वर्षों तक संघर्ष और बलिदान दिए हैं. निर्देशक ने दावा किया कि फिल्म निर्माण से पहले मामले से जुड़े प्रमुख गवाहों और संबंधित पक्षों से जरूरी अनुमति ली गई है. उनका कहना है कि फिल्म में वही तथ्य और घटनाएं दिखाई गई हैं, जो पहले से सार्वजनिक रिकॉर्ड और सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई डॉक्यूमेंट्री नहीं, बल्कि एक फीचर फिल्म है, इसलिए सिनेमाई प्रस्तुति के साथ कहानी को दर्शाया गया है.

1998 से 2024 तक की घटनाओं को दर्शाया
फिल्म में लॉरेंस बिश्नोई से मिलते-जुलते किरदार को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. इस पर निर्देशक ने कहा कि फिल्म में 1998 से लेकर 2024 तक की घटनाओं को दर्शाया गया है. इसमें ‘लॉयन विश्रोई’ नाम का एक किरदार दिखाया गया है, जो कथित तौर पर घटना से प्रभावित होकर मुख्य पात्र के लिए खतरा बनता है. हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि फिल्म में किसी भी व्यक्ति का महिमामंडन नहीं किया गया है.

मामला अदालत में होने के बावजूद फिल्म बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि न्यायालय सर्वोच्च है और अंतिम फैसला वही करेगा कि फिल्म रिलीज होगी या नहीं. उनके मुताबिक, समाज और कानून से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे अदालतों में विचाराधीन रहते हैं और न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान किया जाना चाहिए.

सोशल साइट के जरिए ये आरोप
उधर फिल्म के निर्माता अमित जानी ने भी सलमान खान की टीम की ओर से भेजे गए नोटिस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नोटिस साझा करते हुए आरोप लगाया कि फिल्म से जुड़े लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है. अमित जानी इससे पहले भी कई विवादित और चर्चित घटनाओं पर आधारित फिल्मों के निर्माण को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं. 30 मई को फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था और निर्माताओं का दावा है कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रस्तुति और हॉलीवुड तर्ज के साथ तैयार किया गया है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments