Sunday, November 29, 2026
Homeविदेशपाकिस्तान सऊदी अरब को हूती विद्रोहियों से बचाएगा: सुरक्षा के लिए...

पाकिस्तान सऊदी अरब को हूती विद्रोहियों से बचाएगा: सुरक्षा के लिए सेना भेजी, मक्का रक्षा समझौते के तहत साथ आए PAK-तुर्किये-सऊदी


इस्लामाबाद8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान की सेना सऊदी अरब को यमन के हूती विद्रोहियों से बचाएगी। सऊदी अरब की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान ने अपने सैनिक वहां भेज दिए हैं। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि तैनाती मक्का रक्षा समझौते के तहत की गई है।

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने 7 अगस्त 2026 को मक्का में संयुक्त रक्षा समझौते पर साइन किए थे। इसके तहत किसी एक देश पर हमला होने पर उसे तीनों देशों पर हमला माना जाएगा।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि सैनिक सऊदी अरब में रहकर तय जिम्मेदारियां निभाएंगे। हालांकि कितने सैनिक भेजे गए इसकी जानकारी नहीं दी गई।

सऊदी अरब में तैनाती से पहले पाकिस्तानी सैनिकों के लिए विदाई समारोह रखा गया था। इसमें पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और सऊदी अरब के राजदूत राजेह तामी अलबुगामी भी शामिल हुए।

सऊदी अरब में तैनाती से पहले पाकिस्तानी सैनिकों के लिए विदाई समारोह रखा गया था। इसमें पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और सऊदी अरब के राजदूत राजेह तामी अलबुगामी भी शामिल हुए।

दोनों मस्जिदों की सुरक्षा का भी भरोसा दिया

पाकिस्तानी सेना ने कहा कि सऊदी अरब की रक्षा करना उसकी पुरानी रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा है। यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान मक्का और मदीना की दो पवित्र मस्जिदों की पवित्रता और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

पाकिस्तान के मुताबिक, इस तैनाती से सऊदी अरब की रक्षा क्षमता और मजबूत होगी। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं सामने आ रही हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments