Sunday, November 29, 2026
Homeराज्यराजस्तानचेहरे पर बिना चीरा लगाए कई-टुकड़ों में टूटी हड्डियां जोड़ी: एमडीएम...

चेहरे पर बिना चीरा लगाए कई-टुकड़ों में टूटी हड्डियां जोड़ी: एमडीएम अस्पताल में मरीज का हुआ ऑपरेशन; चेहरे का पुराना आकार वही रहा – Jodhpur News



जोधपुर के डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज से संबद्ध मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में जटिल ऑपरेशन किया। अस्पताल के दंत चिकित्सा विभाग की ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी यूनिट ने 28 वर्षीय युवक के चेहरे की कई टुकड़ों में टूटी हड्डियों को जोड़ने का ऑपरेशन किया

.

इकाई प्रभारी प्रो. (मेजर) डॉ. चंद्रशेखर चट्टोपाध्याय ने बताया- ऑपरेशन में चेहरे पर कोई चीरा नहीं लगाया गया। हड्डियों तक सिर के बालों की रेखा, निचली पलक के भीतरी हिस्से और मुंह के अंदर से पहुंचकर उन्हें टाइटेनियम प्लेटों से जोड़ा गया। उन्होंने बताया कि ऐसी चोटों में हड्डियां जोड़ने के साथ चेहरे का पुराना आकार लौटाना और निशान न छोड़ना भी उतना ही जरूरी है। ऑपरेशन के बाद के सीटी स्कैन में हड्डियां सही स्थिति में हैं और मरीज स्वस्थ हो रहा है।

टीम में ये रहे शामिल

ऑपरेशन टीम में डॉ. विकास देव (आचार्य एवं विभागाध्यक्ष), डॉ. चंद्रशेखर चट्टोपाध्याय, डॉ. चारु चौहान (सहायक आचार्य), डॉ. सुगंधा जैन और डॉ. सुमन सुथार (वरिष्ठ रेज़िडेंट) तथा डॉ. निखिल, डॉ. अविनाश, डॉ. जोगाराम और डॉ. नेहा (कनिष्ठ रेज़िडेंट) शामिल थे। एनेस्थिसिया डॉ. प्रमिला सोनी और डॉ. राकेश खावड़ ने दी। ओटी नर्सिंग की जिम्मेदारी योगेन्द्र पुरी ने संभाली। कॉलेज प्रिसिंपल डॉ. बी. एस. जोधा और अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने टीम को बधाई दी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments