Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशइंदौर में फिर मिले दो कोरोना पॉजिटिव: अब तक 112 केस;...

इंदौर में फिर मिले दो कोरोना पॉजिटिव: अब तक 112 केस; 68 मरीज होम आइसोलेट, 3 गंभीर को कराया अस्पताल में भर्ती – Indore News



इंदौर में सोमवार दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस साल अब तक कुल 122 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें 112 मरीज इंदौर के ही हैं। फिलहाल 68 मरीज एक्टिव हैं, जो होम आइसोलेशन में हैं। तीन मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल

.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव हसानी ने बताया कि नए मरीजों में सिर्फ हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। कोरोना की मौजूदा लहर पहले जैसी गंभीर नहीं है, लेकिन पहले से हृदय रोग, अस्थमा या अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों में इसका असर ज्यादा देखा जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की हिदायत दी गई है।

शहर में कोरोना टेस्टिंग की व्यवस्था अभी भी जारी है। एमवाय अस्पताल और एमआरटी में सरकारी स्तर पर नि:शुल्क कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके अलावा प्री-अप्रूव्ड निजी लैब्स में भी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments