पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बलिया में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह बादलों की चादर के बाद तेज धूप निकली। दोपहर में आसमान पर बादलों का डेरा जम गया। शाम 4:10 बजे बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में कमी आई।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इससे पहले उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। दोपहर में शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। खासकर दोपहर के बाद दोपहिया वाहनों का आना-जाना घट गया।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बिजली गुल होते ही लोग राहत के लिए बाग-बगीचों और पेड़ों के नीचे पहुंचने लगे। उमस भरी गर्मी से सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे प्रभावित हुए।

पिछले कुछ दिनों के तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोमवार को अधिकतम 38 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को यह क्रमशः 39 और 31 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को अधिकतम 40 और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार और गुरुवार को अधिकतम 39 और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रहा।


