Monday, April 13, 2026
Homeराज्यराजस्तानप्रतापगढ़ में राजस्व मंत्री की जनसुनवाई: सैकड़ों ग्रामीणों ने रखी समस्याएं,...

प्रतापगढ़ में राजस्व मंत्री की जनसुनवाई: सैकड़ों ग्रामीणों ने रखी समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश – pratapgarh (Rajasthan) News



राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने मंगलवार को प्रतापगढ़ स्थित अपने निज आवास अंबामाता पर जनसुनवाई की। प्रतापगढ़ जिले और आस-पास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं।

.

नागरिकों ने भूमि सीमांकन, नामांतरण और खातेदारी अधिकार से जुड़ी समस्याएं रखीं। साथ ही बिजली, पानी, सड़क और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित मुद्दे भी उठाए। मंत्री ने सभी फरियादियों की बातें ध्यान से सुनीं। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को हर मामले की समयबद्ध जांच कर समाधान के निर्देश दिए।

मंत्री मीणा ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना है। इससे उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि भजनलाल शर्मा सरकार प्रदेश के हर नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। कुछ मामलों को उच्चाधिकारियों के पास भेजा गया। कार्यक्रम में राजस्व, पंचायतीराज, जलदाय, विद्युत और सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक भी उपस्थित थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments