Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बाइक सवार की मौत: अज्ञात वाहन से टकराया,...

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बाइक सवार की मौत: अज्ञात वाहन से टकराया, बचाने आई कार भी MBCB से टकराई, दंपती गाड़ी छोड़कर गए – Sultanpur News


सुलतानपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दंपती गाड़ी छोड़कर दूसरे वाहन से चले गए।

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

बाराबंकी जिले के देवा थाना अंतर्गत सरसौदी निवासी सत्येंद्र कुमार पुत्र राम शंकर की सड़क दुर्घटना में बुधवार की रात मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपाचे बाइक से से लखनऊ से मऊ की ओर जा रहे थे। घटना हलियापुर थाना क्षेत्र के 82/600 पर हुई है। सत्येंद्र की बाइक आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद वह गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

बचाने में कार टकराई इसी दौरान कैंट थाना नई दिल्ली निवासी शोभनाथ पुत्र तुलसीराम अपनी पत्नी अनीता के साथ ईको स्पोर्ट कार में वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने मृतक को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी कार MBCB से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई। दंपती अपनी गाड़ी छोड़कर दूसरे साधन से वहां से चले गए।

बाइक लेकर थाने गई पुलिस मौके पर यूपीडा का गश्ती दल और एंबुलेंस व पीआरबी ने पहुंच कर राहत व बचाव कार्य करते हुए घटना की सूचना हलियापुर थाने को दी। पुलिस पंचायतनामा की कार्रवाई कर बाइक को थाने ले गई है। क्षतिग्रस्त ईको स्पोर्ट को हटाने के लिए संबंधित संस्था को सूचित किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments