कुशेश्वरस्थान के धरमपुर महावीर मंदिर परिसर में शुक्रवार को भाजपा की संकल्प सभा का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष रोशन कुमार राय की अध्यक्षता में हुई सभा में जिलाध्यक्ष विनय पासवान, जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह और जिला उपाध्यक्ष श्रवण चौधरी मुख्य रूप
.
जिलाध्यक्ष पासवान ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। साथ ही लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना है।
जिला महामंत्री संजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को अमृतकाल बताया। उन्होंने कहा कि पहले मुंबई पर आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मौन रहे। लेकिन मोदी के नेतृत्व में सैनिक दुश्मन के घर में घुसकर कार्रवाई करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के शौर्य की दुनिया प्रशंसा कर रही है।
जिला उपाध्यक्ष श्रवण चौधरी ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता प्रकाश चौधरी, मंडल महामंत्री ललित पासवान समेत कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।