Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशJITO लेडीज विंग ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: दयाल बगीचा, सुशांत...

JITO लेडीज विंग ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: दयाल बगीचा, सुशांत गोल्फ सिटी में 30 दिवसीय कार्यक्रम का समापन – Lucknow News


अतुल कुमार सिंह | लखनऊ7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) लखनऊ लेडीज़ विंग ने दयाल बगीचा, सुशांत गोल्फ सिटी में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 30 दिवसीय ऑनलाइन फेसियल योग कार्यक्रम ‘फॉरएवर यंग’ के सफल समापन के रूप में मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन जेपी प्लास्टिक एजेंसीज़/जैन एसोसिएट्स, यशोदा एंड विपिन फाउंडेशन और पारंपरिक परिधान सखी के सहयोग से किया गया था। योग विशेषज्ञ डॉ. चारू रावत ने प्रतिभागियों को फेसियल योग की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया। उन्होंने गर्दन, आंखों, माथे और श्वसन संबंधी विशेष योग क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए उनके वैज्ञानिक लाभों की जानकारी दी।

श्वसन क्षमता में सकारात्मक सुधार देखा गया

JITO लखनऊ लेडीज़ विंग की चेयरपर्सन डॉ. अमिता जैन ने बताया कि 30 दिनों के नियमित फेसियल योग से बेहतर नींद, आंखों के तनाव में कमी, गर्दन की गतिशीलता, चेहरे की टोनिंग और श्वसन क्षमता में सकारात्मक सुधार देखा गया। उन्होंने यह भी कहा कि यह अभ्यास विशेष रूप से फेसियल पैरालिसिस सहित पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए भी लाभकारी हो सकता है।

कार्यक्रम की संयोजकों डॉ. अलका जैन, आशु जैन और कविता अग्रवाल सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने फेसियल योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

पौधे वितरित कर हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनीता सिंह और विशिष्ट अतिथि रेखा का स्वागत किया गया। दोनों ने योग सत्र में सक्रिय भागीदारी की और फेसियल योग की इस नई अवधारणा की सराहना की। योग सत्र के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने दयाल बगीचा परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सिद्धार्थ एग्रो ऑर्गेनिका की एमडी अर्चना सिंह ने प्रतिभागियों को पौधे वितरित कर हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments