Tuesday, June 24, 2025
Homeराज्यमध्यप्रदेशगोली लगने से घायल युवक ने दिल्ली में दम तोड़ा: 21...

गोली लगने से घायल युवक ने दिल्ली में दम तोड़ा: 21 दिन पहले कुत्ते के भौंकने पर ठेकेदार ने मारी थी गोली – Gwalior News



मृतक सचिन, घटना के दिन से ही उसकी हालत नाजुक थी।

ग्वालियर में कुत्ते के भौंकने से नाराज एक ठेकेदार और उसके साथियों ने कुत्ते के मालिक को गोली मार दी थी। गोली पेट में लगी है और युवक की हालत गंभीर थी जिस पर उसे दिल्ली रेफर किया गया था, जहां सोमवार को घायल सचिन यादव ने दम तोड़ दिया। सोमवार शाम को परिजन

.

इतना ही नहीं सांसद भारत सिंह के बंगले पर भी पहुंचकर जाम लगाने का प्रयास किया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने और शेष एक आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने आश्वासन दिया है। उसके बाद परिजन माने। रात को ही मृतक का अंतिम संस्कार किया है।

ऐसे समझिए पूरी घटना शहर के कंपू थाना क्षेत्र के मांढरे की माता मंदिर के पास झुग्गी-झोपड़ी निवासी संजय यादव पुत्र करन सिंह यादव एक जून की रात 12.15 बजे खाना खाने के बाद अपने भाई सचिन यादव के साथ घर के बाहर टहल रहे थे। तभी वहां पर रिंकू राजपूत, कपिल राजपूत और रामवरण जाटव आए और सचिन व संजय से गाली गलौज करने लगे थे। पूछा आज तेरा कुत्ता नहीं दिख रहा।

गाली गलौज का जब संजय और सचिन ने विरोध किया तो आरोपी उनसे विवाद करने लगे। बात हाथापाई पर पहुंची तो आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई घटना से सचिन व संजय कुछ समझ नहीं पाए और गोली सचिन के पेट में जा लगी थी।

गोली लगते ही सचिन जमीन पर गिरा तो आरोपी वहां से फायरिंग करते हुए भाग निकले थे। गंभीर हालत में घायल को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां 21 दिन के उपचार के बाद सचिन ने दम तोड़ दिया। सोमवार रात दिल्ली से परिजन शव लेकर ग्वालियर पहुंचे हैं।

कुत्ता भौंकना था विवाद का कारण घायल के परिजन ने बताया कि रामवरण, कपिल और रिंकू यहां पर वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। यही कारण हैं कि उनका यहां पर अक्सर आना और जाना होता है। ठेकेदार और उनके लोगों को देखकर सचिन व संजय का कुत्ता भौंकता था। जिस पर वह अक्सर गाली गलौज करते थे।

एक दिन पहले भी जब वह आए थे तो कुत्ता उन पर भौंका था। उस समय रामवरण ने अपने साथियों से कहा था कि अब भौंका तो इस कुत्ते को गोली मार देना। जिस पर झगड़ा हुआ था और परिजन ने मामले की शिकायत कंपू थाना में की थी। इसके बाद देर रात वह आए और सचिन को गोली मार दी थी।

पुलिस का कहना इस मामले में कंपू थाना प्रभारी एमएम मालवीय ने बताया कि 21 दिन पहले गोली लगने से घायल हुए सचिन ने दिल्ली में दम तोड़ दिया है। इस मामले में हत्या के प्रयास के मामले को हत्या में बदला जा रहा है। तीन में से दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments