Friday, October 9, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसांसद और सेना एक साथ खेलेंगे क्रिकेट मैच: ऑपरेशन सिंदूर की...

सांसद और सेना एक साथ खेलेंगे क्रिकेट मैच: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आयोजन; विपक्षी विधायक भी लगाएंगे चौके-छक्के – Kanpur News



मैत्री मैच को लेकर सांसद ने प्रेस वार्ता के दौरान दी जानकारी।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित मैत्री मैच खेला जाएगा। ग्रीनपार्क स्टेडियम में 29 जून को सांसद व सेना के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा। सांसद-11 की कप्तानी दिल्ली से सांसद व सिंगर मनोज तिवारी करेंगे। सेना-11 की कप्तानी ब्

.

विपक्षी विधायक भी खेलेंगे मैच खेले जाने वाले क्रिकेट मैच को लेकर सांसद रमेश अवस्थी ने ग्रीनपार्क में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मैच में सांसदों के साथ विपक्षी विधायक को भी आमंत्रित किया जा रहा है। ये एक मैत्री मैच है, इसमें सभी सांसद और विधायक खेलेंगे।

पास के माध्यम से मिलेगी एंट्री हालांकि सांसद-11 टीम में कौन-कौन सांसद व विधायक मैच खेलेंगे, इसकी जानकारी नहीं दी है। सभी नेताओं का कंफर्मेशन आने के बाद टीम की घोषणा की जाएगी। पुलिस और प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में एडीएम सिटी राजेश कुमार भी मौजूद रहे। मैच देखने के लिए पास के माध्यम से लोग एंट्री कर सकेंगे।

देश में पहली बार खेला जा रहा मैच मैच को लेकर सांसद ने बताया कि देश में इस तरह का ये पहला मैच खेला जा रहा है। सांसद ने कहा कि ये मैच सेना और पराक्रम को समर्पित किया गया है। राम आएंगे गीत गाने वाली गायिका मैच के शुभारंभ के मौके पर अपनी प्रस्तुति देंगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments