सनी गुप्ता, संभल2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संभल में बुधवार को एक घंटे की रिमझिम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान 38 डिग्री से घटकर 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बारिश के दौरान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
दोपहर एक बजे काली घटाओं के साथ मौसम में बदलाव आया। एक घंटे तक हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को पिछले तीन दिनों से जारी गर्मी से राहत दिलाई। धान की फसल की बुवाई कर रहे किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हुई। हालांकि, अधिक बारिश होने पर फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।
बारिश के बाद की तीन तस्वीरें…



10 मिनट बाद ही निकल गया पानी मौसम विभाग के अनुसार मानसून की शुरुआत हो चुकी है। संभल के आसपास के जिलों में पिछले तीन दिनों से अलग-अलग समय पर बारिश हो रही है। इस बारिश का असर अब संभल में भी दिखाई दे रहा है। रिमझिम बारिश के बावजूद शहर में जलभराव की कोई गंभीर समस्या नहीं देखी गई। बारिश रुकने के दस मिनट बाद ही सड़कों से पानी निकल गया।