- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall Update; Uttarakhand Jharkhand | Mumbai Rajasthan Delhi MP Kerala Rain Alert Photos
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ/कुल्लू6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश में रविवार से ही तेज बारिश हो रही है। लैंडस्लाइड के चलते प्रदेशभर की 285 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। मानसून के बाद से राज्य में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 3 ने जान गंवाई है।
हिमाचल के मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर थलौट की भुभु जोत टनल के पास सोमवार सुबह लैंडस्लाइड हो गया। इससे टनल के अंदर 5 घंटे तक कई गाड़ियां फंसी रहीं। अलर्ट के चलते आज हिमाचल के 4 जिलों में स्कूल बंद हैं।
बिहार के भोजपुर, बक्सर और नालंदा में बिजली गिरने से 5 की मौत हो गई। वहीं, गया के इमामगंज में लगुराही वाटरफॉल में रविवार को अचानक पानी बढ़ गया। तेज बहाव में 6 लड़कियां बह गईं। स्थानीय लोगों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
मौसम विभाग के अनुसार, आज 31 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश होगी। उत्तराखंड और झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 12 राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज और 17 राज्यों में यलो अलर्ट है।

देशभर की बारिश से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
12:52 PM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू में मकान पर बिजली गिरी, परिवार की जान बची
जम्मू शहर के बाहरी इलाके में सोमवार सुबह करीब 7 बजे एक घर पर बिजली गिरी, जिससे घर को काफी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि घटना जम्मू जिले के बिश्नाह तहसील के धिनाडी खुर्द गांव की है। बिजली गिरने के कारण घर के कई सारे इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो गए।
11:49 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के भंडारा में सोमवार सुबह से तेज बारिश जारी
11:48 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के नैनीताल में बारिश के दौरान घूमने निकले टूरिस्ट्स
11:47 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा के चरखी दादरी में तेज बारिश
11:01 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल में कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड, बाइकर बचा
हिमाचल प्रदेश में कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर सोलन के सलोगड़ा के पास लैंडस्लाइड हुआ। रास्ते से गुजर रहा बाइक सवार बाल-बाल बच गया।
10:09 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के वाशिम जिले के कई हिस्सों में बारिश
10:02 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में अलकनंदा नदी उफान पर है
09:58 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के रियासी में बारिश जारी
09:28 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के रामबन में बगलिहार डैम के 3 गेट खोले गए
09:26 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर में सलाल डैम के 12 गेट खोले गए हैं
09:20 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
उत्तरकाशी में नेशनल हाईवे पर गिरे चट्टानों के टुकड़े, रास्ता बंद
भारी बारिश और भूस्खलन के कारण उत्तरकाशी नेशनल हाईवे का एक हिस्सा चट्टानों और पत्थरों से ब्लॉक हो गया है।
09:07 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
बालासोर और मयूरभंज में बाढ़ का पानी घुसा, लोगों को निकाला
नॉर्थ ओडिशा में प्रमुख नदियों के उफान पर होने के कारण राज्य सरकार ने निचले इलाकों से लोगों को निकालना शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने बालासोर और मयूरभंज के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, क्योंकि सुवर्णरेखा, बुधबलंग, जलाका और सोनो जैसी नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
बालासोर तथा मयूरभंज जिलों में बचाव एवं राहत अभियान शुरू कर दिया है। बालासोर में अब तक 35 ग्राम पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हुई हैं। विभाग का कहना है कि सुवर्णरेखा का पानी और ज्यादा इलाकों में जा सकता है। सोमवार सुबह तक बालासोर में 1,138 लोगों को निकाला जा चुका है।
08:36 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
पंजाब-हरियाणा में बारिश, चंडीगढ़ में सड़क धंसी
पंजाब और हरियाणा में सोमवार सुबह से ही बारिश हो रही है। चंडीगढ़ में बारिश के बाद सेक्टर 47-48 के ट्रैफिक सिग्नल के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया।
08:29 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
भारी बारिश के बाद सलाल डैम के गेट खोले
जम्मू-कश्मीर के भारी बारिश के चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसके बाद सलाल डैम के कई गेट खोल दिए गए हैं।
08:00 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
MP का धुआंधार वॉटरफॉल 15 अक्टूबर तक बंद
मध्य प्रदेश के भेड़ाघाट का फेमस धुआंधार वॉटरफॉल को 15 अक्टूबर तक बंद कर दिया है। मानसून की एंट्री और भारी बारिश के बाद यह फैसला लिया गया है।
07:35 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
कर्नाटक: हुबली में सुबह से बारिश हो रही
07:27 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
झारखंड के लातेहार में पुल बहा

झारखंड के लातेहार जिले में सोमवार को भारी बारिश के बाद एक पुल बह गया। इलाके में लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
07:16 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
UP के मुजफ्फरनगर में भारी बारिश, बाढ़ जैसे हालात
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार से ही बारिश हो रही है। शहर में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। जगह-जगह पानी भर गया है।
07:11 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
55,000 करोड़ में बना मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस पर पानी भरा
मुंबई से नागपुर को जोड़ने वाला समृद्धि एक्सप्रेस में बारिश के बाद पानी भर गया है। 55,000 करोड़ की लागत से बने इस एक्सप्रेस वे का उद्घाटन जनवरी में हुआ था।
06:48 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा के यमुनानगर में सड़कों पर जलभराव
06:42 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
लैंडस्लाइड से चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे बंद
हिमाचल के सोनल में चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे बंद है। वीडियो सोमवार सुबह का है। यहां रविवार को अर्की-शालाघाट मार्ग पर लैंडस्लाइड हुआ था।
06:19 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल में लैंडस्लाइड के बाद टनल में गाड़ियां फंसी
मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर थलौट से पहले आने वाली टनल के मुहाने पर सोमवार सुबह लैंडस्लाइड हो गया। इससे यातायात बंद हो गया। टनल के अंदर भी वाहन फंस गए हैं।
06:03 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
UP के हापुड़ में सड़कों पर बाढ़ जैसी स्थिति
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया है।
05:57 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
बारिश के बाद रोकी चार धाम यात्रा फिर से शुरू
भारी बारिश के बाद चार धाम यात्रा पर 24 घंटे के लिए लगी रोक हटा दी गई है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने सोमवार को बताया कि यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के जिलाधिकारियों को मौसम की स्थिति को देखते हुए वाहनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
05:51 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
कोलकाता के कई इलाकों में सुबह से बारिश जारी
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कई इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है। राज्य में अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट है।
05:46 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
शिमला में बारिश के बाद 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी

शिमला के भट्टाकुफर 5 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। चमियाना सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ हादसा। बारिश के बाद नींव कमजोर होने से बिल्डिंग गिर गई।
05:33 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
कुल्लू में बारिश जारी, आज यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को हिमाचल के कुल्लू में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बीते 24 घंटे से ही बारिश हो रही है।
05:27 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
राज्यों से मौसम की 5 तस्वीरें…

राजस्थान के सिरोही में गाड़ी निर्माणाधीन पुलिया के पास पानी के तेज बहाव में फंस गई। गाड़ी में सवार 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

उत्तराखंड के देहरादून में भारी बारिश के कारण एक मकान ढह गया।

जम्मू-कश्मीर के रियासी में चिनाव नदी पर बने सलाल डैम के 11 गेट खोले गए।

हिमाचल के मंडी में व्यास नदी उफान पर है। निचले इलाकों में पानी भरा है।
05:23 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
देश में आज के मौसम की स्थिति…

05:23 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
1 जुलाई को कैसा रहेगा देश का मौसम
- दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में तेज बारिश की संभावना है। यहां तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
- असम, मेघालय, सिक्किम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में बहुत ज्यादा बारिश का रेड अलर्ट रहेगा। मेघालय में लैंडस्लाइड और असम में बाढ़ की स्थिति बन सकती है।
- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 1-3 जुलाई तक बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है। दोनों राज्यों के कुछ जिलों में 24 घंटे में 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है।
- केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना जैसे तटीय राज्यों में ऑरेंज अलर्ट रह सकता है। केरल के थ्रिसुर, मलप्पुरम, और कोझिकोड जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है।
- बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट जारी है। महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा में भी बारिश की स्थिति बनी रहेगी।
05:22 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
राज्यों में कितनी बारिश हुई

05:21 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थानः बिजली गिरने-डूबने से 4 की मौत, सिरोही में कार बही

राजस्थान के लिए मौसम विभाग ने 1 जुलाई को 29 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य में 2 जुलाई से एक नया सिस्टम एक्टिव होने और उसके असर से राजस्थान के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटे के दौरान उदयपुर के कोटड़ा में 34MM, सीकर के रामगढ़ शेखावाटी में 16, कोटा के लाडपुरा में 11, धौलपुर के राजाखेड़ा में 10 और भरतपुर के पहाड़ी में 15MM बरसात हुई। बिजली गिरने-डूबने की घटनाओं में 4 लोगों की मौत हुई है। सिरोही में एक कार बह गई। पूरी खबर पढ़ें…
05:21 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेशः 2 दिन स्ट्रॉन्ग सिस्टम, पूरे प्रदेश में बारिश होगी

मानसून के एक्टिव होने के बाद से ही मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। रविवार को 25 से ज्यादा जिलों में बारिश का दौर चला। ऐसा ही मौसम सोमवार को भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
05:20 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
बिहारः पटना समेत 38 जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार में अब मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को सभी 38 जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार को पटना समेत 7 जिलों में तेज बारिश हुई। कई इलाकों में जलजमाव भी हो गया। वहीं, बक्सर और नालंदा में बिजली गिरने से नाबालिग सहित दो की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
05:19 AM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा में सामान्य से 24% ज्यादा पानी बरसा

मानसून ने रविवार को पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। इसके बाद 16 जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून 5 दिन पहले आया है। इस वजह से पिछले साल के मुकाबले अब तक 24% बारिश ज्यादा हो चुकी है। अकेले जून महीने में 29 जून तक सामान्य तौर पर 50mm बारिश होनी चाहिए थी लेकिन 62mm बारिश हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…