गोंडा3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोंडा जिले में अपर उपजिलाधिकारी प्रथम कार्यालय में तैनात अर्दली हरिवंश शुक्ला को डीएम नेहा शर्मा ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक लड़की के साथ अश्लील व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है।
वायरल वीडियो में अर्दली हरिवंश शुक्ला एक लड़की का हाथ पकड़कर उसे जबरन रोकते दिख रहे हैं। लड़की असहज दिखाई दे रही है और छूटने का प्रयास कर रही है। लड़की ने जब कहा कि वह अगले दिन अधिकारी से मिलने आएगी, तब जाकर उन्होंने उसे जाने दिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की ने खुद यह वीडियो रिकॉर्ड किया था। आरोप है कि अर्दली पहले भी डीएम और अन्य अधिकारियों से मिलवाने के बहाने लड़की के साथ अनुचित व्यवहार कर चुका था। यह वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। रिटायरमेंट से मात्र 5 महीने पहले हरिवंश शुक्ला के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
वीडियो में दिख रही लड़की बस्ती की रहने वाली है। उसने 10 रुपए के स्टांप पेपर पर लिख करके कोई कार्रवाई ना चाहने की बात कही है। आरोपों को निराधार बताया है। वीडियो में दिख रही लड़की और अर्दली हरिवंश शुक्ला के हस्ताक्षर हैं। स्टांप की खरीदारी हरिवंश शुक्ल द्वारा ही की गई है।