सुपौल में शुक्रवार को किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसी नदी किनारे प्लास्टिक में बंधी महिला का शव मिला था। पुलिस ने 24 घंटे बाद शनिवार को महिला की पहचान ललमनियां पंचायत वार्ड संख्या-1 निवासी स्वर्गीय नवीन ठाकुर की पत्नी सीमा देवी के रूप में की है।
.
सीमा देवी का मायका सीतामढ़ी जिला के पुपरी गांव में था। 3 साल पहले दिल्ली में काम करने के दौरान महिला की मुलाकात नवीन ठाकुर से हुई। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई जो देखती ही देखते प्रेम-प्रसंग में बदल गई। एक साल तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने लव मैरिज कर लिया। उनका एक साल का बेटा रिमांश कुमार भी है।
6 महीने पहले पति ने की थी आत्महत्या
हालांकि, करीब छह महीने पहले नवीन ठाकुर ने दिल्ली में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद सीमा देवी अपने ससुराल आकर रहने लगी थी। ग्रामीणों का कहना है कि सीमा देवी का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध था, जिससे नवीन की मौत को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है।
घर छोड़कर ससुराल वाले फरार।
ससुर पर अवैध संबंध बनाने का आरोप
वहीं कुछ महिलाओं का आरोप है कि ससुर लाल ठाकुर को जब अवैध संबंध के बारे में पता चला तो उसने भी सीमा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला के गर्भवती होने पर उससे अबॉर्शन का दबाव डाला। सीमा ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। सीमा के माता-पिता ने जब पूछताछ के लिए ससुराल पहुंचने की कोशिश की, तो उन्हें धमका कर भगा दिया गया।
ससुराल वाले घर छोड़कर फरार
आशंका जताई जा रही है कि सीमा की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया था, लेकिन पानी कम रहने के कारण शव नदी के किनारे अटक गया। शव की पहचान होते ही लाल ठाकुर सहित घर के सभी सदस्य फरार हो गए हैं। किशनपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है।
किशनपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के असली कारण और अन्य पहलू स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक जांच में जुट गई है। ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार है। कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।