Friday, July 31, 2026
Homeबॉलीवुड68 साल पुरानी फिल्म का ब्लॉकबस्टर गाना, रेड लाइट एरिया में शूट...

68 साल पुरानी फिल्म का ब्लॉकबस्टर गाना, रेड लाइट एरिया में शूट कर रही थीं वहीदा रहमान! दलालों ने कर दिया था हमला


Last Updated:

साल 1957 में वहीदा रहमान की फिल्म ‘प्यासा’ रिलीज हुई थी.फिल्म ने उस दौर में सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था. फिल्म में वहीदा रहमान और गुरदत्त लीड रोल में नजर आए थे. लेकिन फिल्म की पहली पसंद दिलीप कुमार थे.इसी …और पढ़ें

वहीदा का वो हिट सॉन्ग

हाइलाइट्स

  • फिल्म ‘प्यासा’ 1957 में रिलीज हुई थी.
  • गाना ‘जाने क्या तून कही’ रेड लाइट एरिया में शूट हुआ था.
  • दलालों ने शूटिंग के दौरान टीम पर हमला कर दिया था.
नई दिल्ली. 68 साल पुराना वो फिल्म जिसने रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म को टाइम मैग्जीन ऑल टाइम बेस्ट 100 फिल्मों की लिस्ट में जगह दी थी, पहले फिल्म में दिलीप कुमार नजर आने वाले थे, लेकिन बात नहीं बनी तो, गुरुदत्त ही फिल्म के लीड हीरो बन गए थे. ये फिल्म उस दौर की ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी.

दिलीप कुमार उस दौर में इंडस्ट्री पर राज किया करते थे. वह जिस फिल्म में होते थे, वह हिट की गारंटी मानी जाती थीं. हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार दिलीप कुमार ने इस फिल्म को छोड़ा नहीं था, फिर भी वह इस फिल्म से बाहर हो गए थे. फिल्म के डायरेक्टर ने दिलीप कुमार की जगह हीरो के रोल की जिम्मादीर खुद उठाई और जो उनके करियर के लिए वरदान साबित हुई थी.फिल्म उस दौर की ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी.

रेड लाइट एरिया पर शूट हुआ था गाना

साल 1957 में आई ये कोई रोमांटिक या ट्रैजेडी फिल्म नहीं थी, बल्कि समाज के हाशिए पर जीने वाले लोगों की सच्चाई को बड़े ही मार्मिक अंदाज में दिखाया गया था. फिल्म की कहानी, संवाद और गाने इतने असरदार थे कि दर्शकों के दिलों पर सीधा असर छोड़ते थे.फिल्म के कुछ सीन्स और एक बेहद खूबसूरत गाना कोलकाता के रेड लाइट एरिया में शूट किया जाना था. गुरुदत्त चाहते थे कि ये सब बिल्कुल असली लगे, इसलिए उन्होंने तय किया कि वे सीधे कोलकाता के रेड लाइट एरिया में जाकर शूटिंग करेंगे.

दलालों ने कर दिया था हमला

गुरुदत् का ये फैसला उन पर बहुत भारी पड़ा था. वो गाना था, जाने क्या तून कही… इस गाने में वहिदा रहमान उस जगह घूमती फिरती नजर आ रही है. इस गाने की शूट के लिए गुरुदत्त अपनी टीम के साथ वहां गए थे. लेकिन वहां के दलालों को ये बात बिल्कुल रास नहीं आई. उन्हें लगा कि कैमरे की मौजूदगी उनकी दुनिया में दखल है. इसके बाद उन्होंने गुरुदत्त की टीम पर हमला कर दिया, हालात इतने बिगड़ गए कि पूरी टीम को वहां से भागना पड़ा था.

बता दें कि साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म ‘प्यासा’ को शुरु में कुछ खास पसंद नहीं किया गया था, लेकिन देखते ही देखते फिल्म कल्ट क्लासिक साबित हुई. फिल्म को उस दौर में मशहूर डायरेक्टर गुरुदत्त ने डायरेक्ट किया था. दिलीप कुमार के इस फिल्म को ठुकराने के बाद खुद डायरेक्टर गुरु दत्त अपनी फिल्म के हीरो बन गए थे.

homeentertainment

रेड लाइट एरिया में शूट हुआ था ब्लॉकबस्टर गाना, वहीदा रहमान पर आ गई थी मुसीबत



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments