Last Updated:
रोज-रोज एक ही जैसा सादा खाना खाकर अगर जायका फीका लगने लगा है, तो अपनी थाली में देसी तड़का लगाने का वक्त आ गया है. सिर्फ 10 से 15 मिनट में रसोई की सामान्य चीजों से तैयार होने वाली यह चटपटी आलू भुर्जी न केवल आपका मूड फ्रेश करेगी, बल्कि इसका तीखा और कुरकुरा स्वाद हर किसी को दोबारा मांगने पर मजबूर कर देगा.
Aloo Bhurji Recipe: घर पर रोज बोरिंग सब्जी खाकर आपका मन भर गया है तो आलू से चटपटी आलू की भुर्जी बनाएं. आलू की भुर्जी का स्वाद ऐसा है, जिसे खाने के बाद आप उंगलियां भी चाटते रह जाएंगे. घर पर देसी तरीके से आलू की भुर्जी बनाने के लिए आपको आलू की आवश्यकता होगी. आलू के साथ प्याज, टमाटर और कुछ मसालों की आवश्यकता होगी, जिसकी मदद से आप आलू की भुजिया बना सकते हैं. आलू की भुजिया और कचौड़ी का स्वाद लेने के बाद आप वाह-वाह करते नजर आएंगे.
15 मिनट में बनकर होगी तैयार
आलू की भुर्जी बनाने के लिए आपको सिर्फ 10 से 15 मिनट का समय लगेगा. 10 से 15 मिनट के अंदर लाजवाब चटपटी और टेस्टी आलू की भुर्जी बनकर तैयार हो जाएगी. मां से आलू की भुर्जी बनाने का तरीका सीखने वाले राहुल ने बताया कि घर पर मां देसी तरीके से आलू की भुर्जी बनाती थीं. जिस दिन कोई सब्जी नहीं रहती थी या खुद चटपटा खाने का मन होता था तो मां आलू की भुर्जी बनाती थीं.
आवश्यक सामग्री की मात्रा
आलू की भुर्जी बनाने के लिए चार लोगों के लिए करीब आधा किलो आलू की आवश्यकता होगी. राहुल ने बताया कि आधा किलो आलू के साथ ही करीब चार से पांच प्याज, दो टमाटर, हरी मिर्च व धनिया की आवश्यकता होगी. इसके साथ ही आपको सरसों के तेल व जीरे की आवश्यकता होगी. कुछ मसाले चाट मसाला और सब्जी मसाला ले सकते हैं. अगर आपको ज्यादा स्वादिष्ट और तीखा बनाना है तो आप लाल मिर्च का भी इस्तेमाल आलू की भुर्जी बनाने के लिए कर सकते हैं.
तैयारी और तड़के की विधि
राहुल राज ने बताया कि आलू को सबसे पहले अच्छे से धो लेंगे. अच्छे से धोने के बाद उसे उबाल लेंगे. उबालने के बाद उसे सब्जी की तरह काट लेंगे. सब्जी की तरह काटने के बाद प्याज को भी एकदम बारीक काट लेंगे. टमाटर को भी काट लेंगे और मिर्च को भी काट लेंगे. सब कुछ कटिंग करने के बाद आपको सरसों का तेल लेना है. करीब बड़े वाले ढक्कन से दो ढक्कन सरसों का तेल लेने के बाद उसमें पहले जीरा डाल लेंगे. जीरा डालने के बाद उसमें अच्छे तरीके से प्याज को भून लेंगे. प्याज को भूनने के बाद उसमें टमाटर और मिर्च को डाल लेंगे.
पकाने का सही तरीका और सर्विंग
टमाटर, मिर्च और प्याज के अच्छे से पक जाने के बाद उसमें आलू डालेंगे. राहुल राय ने बताया कि आलू डालने के बाद करीब 2 से 3 मिनट तक ढककर इंतजार करना होगा. 2 से 3 मिनट के बाद फिर से कढ़ाई खोलकर अच्छे से सभी को मिला लेना होगा, इसके बाद 2 मिनट और इंतजार करना होगा. 2 मिनट इंतजार करने के बाद आपकी गरम आलू की भुर्जी बनकर तैयार हो जाएगी. उसके ऊपर बारीक कटी हरी धनिया को छिड़क लेंगे, जिसके बाद आलू भुजिया खाने में धनिये की महक आएगी और इसे आप पूरी के साथ, रोटी के साथ या फिर दाल-चावल के साथ खा सकते हैं.
About the Author
Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…
और पढ़ें

