Thursday, August 27, 2026
Homeबिज़नेसBCom किया पर नौकरी नहीं ढूंढी! बुरहानपुर के 25 साल के युवा...

BCom किया पर नौकरी नहीं ढूंढी! बुरहानपुर के 25 साल के युवा का ‘सीजनल फॉर्मूला’, 4 कामों से


Last Updated:

Nitesh Bhagat Seasonal Business: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में 25 वर्षीय नितेश भगत बीकॉम की पढ़ाई के बाद नौकरी की बजाय चार तरह के मौसमी व्यवसाय कर रहे हैं. वे पतंग, कपड़े, पटाखे और राखियों का व्यापार करते हैं, जिससे उन्हें सालभर अच्छी कमाई होती है और दो अन्य लोगों को भी रोजगार मिला है.

Nitesh Bhagat Seasonal Business: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में युवा पढ़ाई-लिखाई के साथ कारोबार की ओर भी कदम बढ़ा रहे हैं. शहर के राजपुरा क्षेत्र में रहने वाले 25 वर्षीय नितेश भगत इसका उदाहरण हैं. बीकॉम फाइनल की पढ़ाई पूरी करने के बाद नितेश ने नौकरी की तलाश करने के बजाय अलग-अलग सीजन और त्योहारों के हिसाब से कारोबार शुरू किया. खास बात यह है कि वे साल के 12 महीनों में करीब चार तरह के व्यवसाय करते हैं. नितेश बताते हैं कि उन्होंने करीब 25 सालों से इस तरह के व्यवसाय से जुड़े परिवार के अनुभव को आगे बढ़ाया है. वे मौसम और त्योहार के अनुसार अलग-अलग सामान की बिक्री करते हैं. इनमें पतंग, कपड़े, पटाखे और राखियां शामिल हैं. साल के अलग-अलग समय पर इन वस्तुओं की मांग बढ़ती है जिसका फायदा नितेश अपने कारोबार में उठाते हैं.

दुकान संचालक ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को बिजनेस मेन नितेश ने बताया कि पतंग का कारोबार खास सीजन में किया जाता है. जबकि त्योहारों के समय कपड़े, राखियां और पटाखों की बिक्री पर ध्यान दिया जाता है. इस तरह एक कारोबार का सीजन खत्म होने के बाद दूसरे कारोबार की शुरुआत हो जाती है. इससे उन्हें पूरे साल कमाई का जरिया मिलता रहता है. नितेश बताते हैं कि अलग-अलग सीजन में कारोबार करने से सालभर में करीब तीन से चार लाख रुपये तक की कमाई हो जाती है. उनके इस कारोबार से दो अन्य लोगों को भी रोजगार मिल रहा है. सीजन के अनुसार सामान की खरीदी बिक्री और ग्राहकों की जरूरत को समझकर वे अपना कारोबार चलाते हैं.

बीकॉम की है पढ़ाई
नितेश का कहना है कि छोटे स्तर पर कारोबार शुरू करने के लिए सबसे जरूरी है मेहनत सही समय और बाजार की मांग को समझना यदि व्यक्ति मौसम और त्योहार के हिसाब से सामान का चयन करे और ग्राहकों की जरूरत के अनुसार काम करे तो कम पूंजी में भी अच्छा व्यवसाय खड़ा किया जा सकता है. पढ़ाई के साथ कारोबार को आगे बढ़ाते हुए नितेश युवाओं के लिए भी मिसाल बन रहे हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments