उन्नाव जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और राजस्व कार्यों के त्वरित निस्तारण के लिए तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बुधवार रात तहसीलदारों के स्थानांतरण और नवीन तैनाती के आदेश जारी किए। आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश से नायब तहसीलदार पद से तहसीलदार पद पर प्रोन्नत अधिकारियों को जिले की अलग-अलग तहसीलों में तैनाती दी गई है। इसके अलावा जिले में पहले से तैनात कुछ तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर आए अधिकारियों को भी विभिन्न तहसीलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बांगरमऊ में अखिलेश मौर्य, साक्षी राय को न्यायिक जिम्मेदारी जारी आदेश के मुताबिक अखिलेश कुमार मौर्य को तहसीलदार बांगरमऊ बनाया गया है। यहां पहले से तैनात तहसीलदार साक्षी राय का स्थानांतरण करते हुए उन्हें तहसीलदार (न्यायिक) बांगरमऊ की जिम्मेदारी दी गई है। हसनगंज में तहसीलदार के पद पर तैनात अविनाश चौधरी को अब तहसीलदार सफीपुर बनाया गया है। वहीं कीरत सेन को तहसीलदार हसनगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीघापुर और पुरवा में भी नई तैनाती प्रियंका तिवारी को तहसीलदार बीघापुर और शिवम राठौर को तहसीलदार पुरवा के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा प्रतीक्षारत चल रहीं सुरभि गौतम को तहसीलदार (न्यायिक) पुरवा बनाया गया है। तहसीलदार (न्यायिक) सदर उन्नाव राकेश कुमार यादव को अपनी मौजूदा जिम्मेदारी के साथ सर्वे का कार्य भी सौंपा गया है। तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश जिलाधिकारी के आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन के अनुसार फेरबदल का उद्देश्य तहसील स्तर पर राजस्व कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करना, जनसमस्याओं का तेजी से निस्तारण करना और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है। नई तैनातियों के बाद जिले की तहसीलों में राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी आने और आम लोगों से जुड़े कामकाज को अधिक व्यवस्थित तरीके से संचालित किए जाने की उम्मीद है।
Source link
उन्नाव में तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले: 6 अधिकारियों की नई तैनाती, न्यायिक तहसीलों की भी बदली जिम्मेदारी – Unnao News
RELATED ARTICLES

