Wednesday, April 15, 2026
HomeएजुकेशनBSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु कितनी होनी चाहिए...

BSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु कितनी होनी चाहिए उम्र? जानें


Image Source : RECTT.BSF.GOV.IN
प्रतीकात्मक फोटो

BSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। BSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया आज बंद कर दी जाएगी। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर सबमिट कर दें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए अप्लाई करने हेतु उम्मीदवारों की कितनी आयु होनी चाहिए? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं। 

आयु सीमा

संबंधित विवरण को उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से जान सकते हैं। 

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • दूसरी भाषा में कहें तो आवेदकों की मिनिमम एज 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। 
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें अप्लाई 

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें

शैक्षिक योग्यता

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए। 
  • साथ ही इसके अलावा उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई/एनसीवीटी प्रमाणपत्र होना चाहिए।

सेलेक्शन प्रोसेस

शारीरिक माप की जांच के लिए शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), उसके बाद फिटनेस का आकलन करने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी)। इसके बाद योग्य उम्मीदवार अपने चुने हुए ट्रेड में कौशल प्रदर्शित करने के लिए एक ट्रेड टेस्ट देंगे। इसके बाद एक लिखित परीक्षा होगी जिसमें सामान्य और ट्रेड से संबंधित विषय शामिल होंगे। अंत में, उम्मीदवारों को एक मेडिकल परीक्षा पास करनी होगी। प्रत्येक चरण में सफल होने वाले ही चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ेंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें। 

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments