CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड क्लास 10 की परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। घोषित होने पर स्टूडेंट्स अपने CBSE 10वीं का स्कोरकार्ड PDF को आधिकारिक वेबसाइट्स – cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
जारी होने के बाद रिजल्ट को चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने क्रेडेंशियल्स (रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, डेट ऑफ बर्थ, सिक्योरिटी पिन) का उपयोग करना होगा। छात्र-छात्राएं अपने सीबीएसई बोर्ड 10वीं के परिणाम को नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे कर सकेंगे चेक
- स्टूडेंड्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद स्टूडेंट्स होमपेज पर सीबीएसई बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्टूडेंट्स मांगी गई डिटेल्स यानी अपने क्रेडेंशियल्स को दर्ज करें।
- इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब स्टूडेंट्स अपने 10वीं के परिणाम को चेक करें।
- रिजल्ट जांचने के बाद फिर उसे डाउनलोड कर लें और आखिरी में एक प्रिंट आउट ले लें।
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा और कहां चेक कर सकते हैं परिणाम?
जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने सीबीएसई बोर्ड 10वीं के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Digilocker, Umang App और SMS के जरिए भी चेक कर सकेंगे।
कब से है CBSE 10वीं कक्षा की सेकेंड फेज की परीक्षा
इस साल नतीजे उम्मीद से थोड़ा पहले जारी किए जाएंगे, क्योंकि 10वीं की बोर्ड परीक्षा का दूसरा चरण 15 मई से शुरू होना है। बता दें कि पिछले साल यानी वर्ष 2025 में परिणाम 13 मई को जारी किए गए थे। इसके पहले साल 2024 में 13 मई को ही परिणाम घोषित किए गए थे। इससे पहले साल 2023 में 12 मई को, साल 2022 में 22 जुलाई, साल 2021 में 3 अगस्त को परिणाम जारी किए गए थे। सीबीएसई बोर्ड क्लास 10 के परिणाम से संबंधित किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

