BSNL ने हाल ही में कई सस्ते रिचार्ज प्लान अपने यूजर्स के लिए उतारे हैं, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। इसी बीच सरकारी कंपनी ने 70 दिन की वैलिडिटी वाला एक सस्ता प्लान उतारा है, जिसमें यूजर्स को डेली 3GB डेटा मिलता है। साथ ही, यूजर्स को इसमें कॉलिंग और फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड ने पिछले कुछ महीनों में लाखों नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। खास तौर पर नेटवर्क एक्सपेंशन और सस्ते प्लान का फायदा कंपनी को मिला है।
70 दिनों वाला सस्ता प्लान
BSNL India ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस नए प्रीपेड प्लान की घोषणा की है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह सस्ता प्रीपेड प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह प्लान 599 रुपये की कीमत में आता है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है।
इस प्लान में यूजर्स को डेली 3GB डेटा मिलता है। साथ ही, यूजर्स को BiTV का भी एक्सेस मिलता है, जिसमें यूजर्स को लाइव टीवी चैनल्स और OTT का भी एक्सेस ऑफर किया जाता है। BSNL का यह सस्ता प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो डेली ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं।
BSNL अपने यूजर्स की सुविधा के लिए लगातार सस्ते प्लान उतार रहा है। यही नहीं, कंपनी अपने मोबाइल नेटवर्क कवरेज को भी बेहतर कर रही है। पिछले दिनों ही BSNL ने करीब 1 लाख नए 4G/5G मोबाइल टावर लगाए हैं। ये टावर पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर बेस्ड है। इसके अलावा सरकार ने BSNL को इस साल बजट में हजारों रुपये देने का वादा किया है। BSNL अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के लिए काम कर रहा है और सरकार की तरफ से भी टेलीकॉम ऑपरेटर को सहायता दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें – हो गया कंफर्म, WhatsApp यूज करने के लिए देने होंगे पैसे, लेना होगा पेड सब्सक्रिप्शन?

