Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यराजस्तानCBN ने कंटेंनर ट्रक से नशे की खेप पकड़ी: आगे टायरों...

CBN ने कंटेंनर ट्रक से नशे की खेप पकड़ी: आगे टायरों के पास 8 फीट का चैबर बनाया, डोडा चूरा से भरे 101 कट्टे जब्त, एमपी से पंजाब ले जा रहा था – Kota News




केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम ने मादक पदार्थ तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 2046.850 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा पकड़ा है। एक कंटेनर ट्रक जब्त किया। तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।नशे की ये खेप गत्तो की आड़ में एमपी से पंजाब लिया जा रही थी। तस्कर ने कंटेनर के आगे के टायरों के पास में 8 बाई 6 फीट का एक चैंबर बना रखा था उसमें डोडा चूरा से भरे 101 कट्टे रखे हुए थे। जब्त डोडा चूरा की बाजार कीमत 50 लाख के आसपास बताई गई है। जबकि गत्ते 50 हजार के भी नहीं थे। उपनारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल ने बताया CBN को खुफिया सूचना मिली थी। हरियाणा नंबर का एक कंटेनर ट्रक जावरा मंदसौर (एमपी) से पंजाब की ओर डोडा चूरा लेकर जा रहा था। जिसपर जिला अफीम अधिकारी चित्तौड़गढ़-2 व कोटा की टीम ने निगरानी रखना शुरू किया। NH 27 (बारां -कोटा रोड पर) देवरी गांव तहसील शाहबाद जिला बारां दोस्ताना दाबे के सामने ट्रक को रोका। ट्रक कंटेनर की तलाशी ली। ट्रक में गत्ते भरे हुए थे। केबिन- कंटेनर के बीच देखा तो एक गुप्त चैंबर मिला। गुप्त चैंबर दो टायरों के बीच में था। जिसे हल्की वेल्डिंग से बंद किया हुआ था। गुप्त चैंबर को खोलकर तलाशी ली। उसमें डोडा चूरा से भरी 101 बोरियां मिली। ट्रक चालक ने पूछताछ में जावरा से पंजाब जाना बताया। CBN ने एक आरोपी को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। मामले में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और कनेक्शन की जांच जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments