Monday, August 3, 2026
HomeएजुकेशनCBSE सुपरिटेंडेंट भर्ती टियर 2 परीक्षा की आंसर-की जारी

CBSE सुपरिटेंडेंट भर्ती टियर 2 परीक्षा की आंसर-की जारी


Image Source : FILE
प्रतीकात्मक फोटो

CBSE सुपरिटेंडेंट भर्ती टियर 2 परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए एक खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीबीएसई में अधीक्षक पद पर भर्ती के लिए टियर-2 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस टियर-2 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जारी की गई उत्तर कुंजी और अपनी ओएमआर शीट की स्कैन की गई प्रतियां देख सकते हैं। बता दें कि परीक्षा 5 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी। 

ऑब्जेक्शन के लिए कितना देना होगा शुल्क

जो अभ्यर्थी उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं और इसको चुनौती देना चाहते हैं, वे सभी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद लिंक के माध्यम से 20 जुलाई 2025 (मध्यरात्रि 11.59 बजे तक) चुनौती दे सकते हैं। अभ्यर्थियों को याद रखना चाहिए कि किसी अन्य माध्यम से प्रस्तुत की गई कोई भी चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी। चुनौती देने के लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 1000/- रुपये का निर्धारित शुल्क (क्रेडिट/डेबिट कार्ड से) देना होगा।

कैसे करें आंसर-की को चेक व डाउनलोड 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर, “सीबीएसई अधीक्षक उत्तर कुंजी 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • इतना करते ही आपके सामने आंसर-की खुल जाएगी।
  • अब उम्मीदवार आंसर-की को डाउनलोड करें।
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें। 

एजेंसी ने यह भी बताया कि जिन चुनौतियों के लिए शुल्क प्राप्त होगा, उनका वेरिफिकेशन संबंधित विषय विशेषज्ञ द्वारा किया जाएगा और यदि बोर्ड द्वारा उत्तर कुंजी की चुनौती स्वीकार कर ली जाती है, अर्थात यदि विषय विशेषज्ञ(यों) को उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो वेबसाइट पर नीतिगत निर्णय की सूचना दी जाएगी और अभ्यर्थी को शुल्क वापस कर दिया जाएगा। चुनौतियों पर विषय विशेषज्ञ(यों) का निर्णय अंतिम होगा।

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments