Friday, November 6, 2026
Homeटेक्नोलॉजीDhanteras पर घर लाएं Samsung का मुड़ने वाला स्मार्टफोन, 56000 रुपये का...

Dhanteras पर घर लाएं Samsung का मुड़ने वाला स्मार्टफोन, 56000 रुपये का बंपर प्राइस कट


Highlights

  • Samsung के पिछले साल लॉन्च हुआ फोल्डेबल फोन 56000 रुपये सस्ता मिल रहा है।
  • अमेजन पर चल रही दिवाली सेल में फोन की कीमत में कटौती की गई है।
  • यह फोन 200MP के दमदार कैमरे के साथ आता है।

दिवाली और धनतेरस के मौके पर Samsung के पिछले साल लॉन्च हुए मुड़ने वाले फोन Galaxy Z Fold 7 की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। सैमसंग का यह फोन 56,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा कैशबैक और डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है। फोन में 200MP कैमरा और Google Gemini जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Amazon पर चल रही दिवाली सेल में सैमसंग का यह फोन सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 पर ऑफर

Samsung Galaxy Z Fold 7 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में खरीदा जा सकता है। इसे अमेजन पर 1,28,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसकी MRP 1,84,999 रुपये है। वहीं फोन की खरीद पर 3,689 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसे तीन कलर ऑप्शन- ब्लू शैडो, जेट ब्लैक और कोरल रेड में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 के फीचर्स

Samsung के इस फोल्डेबल फोन में 8 इंच का बड़ा 2X डायनैमिक AMOLED मेन डिस्प्ले मिलता है। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2,600 निट्स तक की है। वहीं, इस फोन में 6.5 इंच का 2X डायनैमिक AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है। फोल्ड होने के बाद इस फोन की मोटाई 8.9mm है। वहीं, अनफोल्ड होने के बाद इस फोन की मोटाई 4.2mm है। फोन का वजन भी 215 ग्राम है।

सैमसंग का यह फोल्डेबल फोन फ्लैगशिप Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 16GB रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसमें 4,400mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 25W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन के फ्रंट और बैक पैनल में कॉर्निंग गोरिल्ला सिरैमिक 2 का प्रोटेक्शन मिलेगा।











Samsung Galaxy Z Fold 7 फीचर्स
मेन डिस्प्ले 8 इंच AMOLED, 120Hz
कवर डिस्प्ले 6.5 इंच AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite
स्टोरेज 16GB + 1TB
बैटरी 4400mAh, 25W
कैमरा 200MP + 12MP + 10MP, 10MP + 10MP
OS Android 16

इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 200MP का मेन वाइड एंगल, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें दो सेल्फी कैमरे मिलेंगे। इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा और 10MP का कवर फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो कवर बंद होने के बाद सेल्फी कैमरे का काम करेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI पर काम करता है।

यह भी पढ़ें – Motorola ने लॉन्च किया 200MP कैमरा वाला तगड़ा फोन, मिलेगी 7000mAh की बैटरी





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments