Friday, April 10, 2026
HomeएजुकेशनDiwali school holidays: स्कूलों में दिवाली और छठ पूजा की कितनी छुट्टियां?...

Diwali school holidays: स्कूलों में दिवाली और छठ पूजा की कितनी छुट्टियां? जानें


Image Source : PEXELS
सांकेतिक फोटो

Diwali School Holidays: हर साल की तरह इस वर्ष भी देश में दीपावाली बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। इस अवसर पर सभी राज्यों के स्कूल बंद रहेंगे। अब इस त्योहार में केवल चंद दिन ही बचे हैं। दीपावाली के बाद छठ महापर्व भी होता है। ऐसे में बच्चों से लेकर बड़े तक सभी अपने स्तर पर इनकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं, कुछ राज्यों में तो दीपावाली की छुट्टियां शुरू भी हो गई हैं। बता दें कि राजस्थान में दिवाली की छुट्टियां चल रही हैं। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि राष्ट्रीय राजधानी, यूपी समेत कहां कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल।

राजस्थान में दिवाली का अवकाश

शिक्षा विभाग की घोषणा के अनुसार, राजस्थान में स्कूल दिवाली की छुट्टियों के लिए 13 अक्टूबर से 24 अक्टूबर, 2025 तक बंद रहेंगे। 12 दिनों की यह छुट्टी आज से शुरू हो रही है, जिससे छात्रों और शिक्षकों को त्योहारों का एक लंबा समय मिल जाएगा।

कर्नाटक के स्कूलों में छुट्टियां

कर्नाटक के स्कूलों में अभी अवकाश चल रहा है। यह अवकाश जाति सर्वेक्षण में शामिल शिक्षकों को अपना काम पूरा करने के बढ़ाया गया था। हाल में ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घोषणा की थी कि राज्य के सामाजिक और शैक्षिक सर्वेक्षण, जिसे आमतौर पर ‘जाति सर्वेक्षण’ कहा जाता है, में शामिल शिक्षकों को अपना काम पूरा करने के लिए 8 अक्टूबर से 18 अक्टूबर, 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तर प्रदेश में दिवाली का अवकाश

उत्तर प्रदेश में दिवाली की छुट्टियां बाद में शुरू होंगी। 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहने की संभावना है।

हरियाणा में दिवाली का अवकाश

हरियाणा के स्कूलों में 19 से 23 अक्टूबर, 2025 तक दिवाली की छुट्टी रहेगी।

दिल्ली में अवकाश

पिछले साल की तरह, दिल्ली में स्कूल 20 अक्टूबर को दिवाली और 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के लिए बंद रहने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल

पूजा की छुट्टियों के कारण पश्चिम बंगाल के स्कूल 24 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। छात्र एक महीने की पूजा की छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, जो 24 सितंबर से शुरू हुई थी। प्राकृतिक आपदाओं के कारण सरकार ने 26 सितंबर से शुरू होने वाली दुर्गा पूजा की छुट्टियों को पहले ही शुरू कर दिया था।

ओडिशा 

ओडिशा में दीपावली और काली पूजा के अवसर पर 20 अक्टूबर को स्कूल बंद रहने की संभावना है।

बिहार: दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां

इसी तरह, बिहार में भी 20 अक्टूबर से स्कूल बंद रहेंगे, जिसमें पिछला सप्ताहांत भी शामिल है। इस विस्तारित अवकाश में दिवाली समारोह और छठ पूजा की तैयारियां दोनों शामिल हैं। चूंकि बिहार राज्य में छठ विशेष त्योहार होता है ऐसे में वहां पर छठ के उपलक्ष्य में कई दिनों तक छुट्टी रहती है।

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments