Thursday, October 8, 2026
Homeटेक्नोलॉजीGoogle Pixel 11 पर दमदार ऑफर, Flipkart Sale में हजारों रुपये सस्ता

Google Pixel 11 पर दमदार ऑफर, Flipkart Sale में हजारों रुपये सस्ता


Google Pixel 11 की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। गूगल का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से 20,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकेगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई बिग बिलियन डेज सेल में फोन की कीमत में यह बड़ी कटौती की गई है। कंपनी ने इस फोन को 69,999 रुपये की इफेक्टिव प्राइस में लिस्ट किया है।

Google Pixel 11 पर ऑफर

गूगल का यह फ्लैगशिप फोन भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 1,04,999 रुपये में आएगा। Google Pixel 10 को 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसे चार कलर ऑप्शन- Pistachio, Hibiscus, Frost और Obsidian में खरीदा जा सकता है।

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में यह फोन 69,999 रुपये की इफेक्टिव प्राइस में खरीदा जा सकेगा। फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर का लाभ दिया जा रहा है। 9 अक्टूबर से शुरू हो रहे बिग बिलियन डेज सेल में यह फोन 20,000 रुपये सस्ते में घर ला सकते हैं।

Google Pixel 11 के फीचर्स

गूगल का यह फ्लैगशिप फोन 6.3 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वहीं, इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन मिलेगा। यह फोन Google के नए Tensor G6 चिपसेट और Titan M3 सिक्योरिटी चिपसेट के साथ आता है। फोन में 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।










Google Pixel 11 फीचर्स
डिस्प्ले 6.3 इंच, FHD+ AMOLED
प्रोसेसर Tensor G6, Titan M3
स्टोरेज 12GB + 512GB
बैटरी 4985mAh, 30W, 25W
कैमरा 48MP + 13MP + 10.8MP, 10.5MP
OS Android 17

इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 48MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा वाइड और 10.8MP का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10.5MP का कैमरा मिलेगा। यह Android 17 के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन में 4,985mAh की बैटरी और 30W वायर्ड के साथ 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन IP68 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें – भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट, 268 रुपये से 8 रुपये प्रति जीबी हुआ डेटा





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments