Friday, May 15, 2026
Homeटेक्नोलॉजीGoogle Pixel 11 में मिलेगा Nothing वाला ये खास फीचर, नई लीक...

Google Pixel 11 में मिलेगा Nothing वाला ये खास फीचर, नई लीक ने फैंस को दिया ‘सरप्राइज


Google Pixel 11 सीरीज को लेकर लगातार लीक रिपोर्ट्स सामने आ रही है। इस सीरीज के नए लीक ने तो फैंस को सरप्राइज कर दिया है। पिक्सल 11 के बैक में कंपनी Nothing Phone की तरह ही LED लाइट देने वाली है। गूगल इसका नाम ‘Pixel Glow’ रख सकता है। इसमें RGB लाइट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, बैक में कंपनी थर्मामीटर सेंसर को हटाने वाली है। इसे RGB लाइट से रिप्लेस किया जा सकता है।

क्या है Pixel Glow?

गूगल पिक्सल 11 लाइन अप का CAD रेंडर भी सामने आया है, जिसमें फोन का डिजाइन देखा जा सकता है। Mystic Leaks नाम के टेलीग्राम चैनल ने हाल ही में Pixel 11 सीरीज का रेंडर शेयर किया है, जिसके बैक में कैमरा मॉड्यूल के साथ RGB लाइट देखा जा सकता है। इसमें Google का लोगो दिखाई देता है। इस साल लॉन्च हुए Nothing Phone 4a Pro और Infinix Note 60 Pro के बैक में भी LED लाइट दिया गया है, जिसे कंपनी ने अलग-अलग नाम दिया है। Infinix ने इसे एक्टिव मैट्रिक्स बताया है तो नथिंग इसे Glyph लाइटिंग कह रहा है।

Image Source : MYSTIC LEAKS/TELEGRAMगूगल पिक्सल 11 (लीक इमेज)

Google Pixel 11 सीरीज में Pixel 11 के अलावा Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold लॉन्च किए जाएंगे। गूगल ने थर्मामीटर सेंसर को सबसे पहले Google Pixel 8 Pro में इस्तेमाल किया था। अपकमिंग सीरीज में कंपनी इसे Pixel Glow के साथ रिप्लेस करने वाली है। यह फीचर फोन पर आने वाले जरूरी नोटिफिकेशन के लिए यूज किया जा सकेगा। हालांकि, इसमें Nothing के Glyph के मुकाबले कम चीजों के लिए यूज किया जा सकेगा।

2nm चिपसेट के साथ होगा लॉन्च

Google Pixel 11 सीरीज के संभावित फीचर्स की बात करें तो यह सीरीज नए Tensor G6 चिपसेट पर काम करेगी। यह चिपसेट 2nm टेक्नोलॉजी पर काम करेगा। गूगल की यह सीरीज AI फीचर्स से लैस होगी, जिसकी वजह से यह चिप तेजी से इमेज और वीडियो प्रोसेस कर पाएगा। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है।

वहीं, Google Pixel 11 Pro में बेहतर रैम और एक्स्ट्रा टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। यह फोन 6.1 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसके अलावा Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच का OLED पैनल और बड़ी बैटरी दी जा सकती है। फोल्डेबल फोन की बात करें तो इसमें कंपनी 5000mAh की बैटरी देगी।

यह भी पढ़ें – Jio का 200 रुपये से कम वाला प्लान, डेली मिलेगा 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments