Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबुलंदशहर में खाद्य विभाग का छापा: 29 कुंतल एक्सपायर्ड नूडल्स कराया...

बुलंदशहर में खाद्य विभाग का छापा: 29 कुंतल एक्सपायर्ड नूडल्स कराया नष्ट, नमूने जांच को भेजे – Bulandshahar News




बुलंदशहर में जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार को गुलावठी क्षेत्र में एक गोदाम पर छापेमारी कर भारी मात्रा में खुले खाद्य पदार्थ और एक्सपायर्ड नूडल्स बरामद किए। टीम ने मौके पर करीब 29 कुंतल खराब नूडल्स नष्ट कराए और खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। कार्रवाई गुलावठी थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीरखां सैदपुर रोड स्थित तारिक पुत्र मोहम्मद तैयब के गोदाम पर की गई। जांच के दौरान टीम को खुले तेल, खुले नूडल्स और अन्य खाद्य सामग्री की बिक्री होती मिली। अधिकारियों ने पाया कि नूडल्स के पैकेटों पर पैकिंग तिथि, एक्सपायरी डेट और बैच नंबर अंकित नहीं थे, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से सरसों के तेल और नूडल्स के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान करीब 29 कुंतल एक्सपायर्ड नूडल्स बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख 74 हजार रुपये बताई गई है। विभाग ने खराब नूडल्स को मौके पर ही नष्ट करा दिया। इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम मिलन राणा, हरेंद्र कुमार, सनेद्री सुपरवाइजर और बिहारी लाल शुक्ला शामिल रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments