Thursday, July 2, 2026
Homeटेक्नोलॉजीiPhone 17 सीरीज की घटी डिमांड, Apple ने लिया बड़ा फैसला

iPhone 17 सीरीज की घटी डिमांड, Apple ने लिया बड़ा फैसला


iPhone 17 सीरीज के लॉन्च हुए कई महीने बीत चुके हैं। कंपनी ने अब इस सीरीज के प्रोडक्शन में कटौती करने का फैसला कर लिया है। यह सीरीज पिछले साल सितंबर में भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 की लगातार कम हो रही डिमांड की वजह से एप्पल ने इसके प्रोडक्शन में कटौती करने का फैसला किया है। इस सीरीज के प्रोडक्शन में कंपनी ने फिलहाल 15 प्रतिशत की कटौती कर दी है।

सितंबर में लॉन्च होगी नई सीरीज

एप्पल सितंबर में iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने वाला है। नई सीरीज लॉन्च से पहले पिछली सीरीज के प्रोडक्शन को कम कर दिया है, ताकि नई सीरीज पर फोकस किया जा सके। हर साल कंपनी जब भी नई सीरीज लॉन्च करने वाली होती है तो पुरानी सीरीज के प्रोडक्शन को धीरे-धीरे कर कर देती है। 

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक टिप्स्टर ने दावा किया है कि Xiaomi ने भी अपने फ्लैगशिप फोन के पुराने मॉडल की प्रोडक्शन में 20 से 30 प्रतिशत की कटौती की है। वहीं अन्य चीनी ब्रांड्स जैसे कि Oppo, Vivo, Honor को भी शिपमेंट में 15 से 30 प्रतिशत की कमी का अंदेशा है, जिसे लेकर प्रोडक्शन में कटौती की जा रही है।

iPhone 17 बना बेस्ट सेलिंग फोन

ग्लोबल रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 साल की पहली तिमाही में दुनिया का बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन रहा है। इस फोन का ग्लोबल मार्केट शेयर 6 प्रतिशत रहा है। वहीं, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी साल की पहली तिमाही में क्रमशः दूसरे और तीसरे बेस्ट सेलिंग फोन रहे हैं।

वहीं, एक और रिसर्च फर्म TrendForce के मुताबिक, एप्पल का प्रोडक्शन ग्रोथ साल-दर-साल 19.7 प्रतिशत रहा है। iPhone 17e के लॉन्च के बाद इसमें और बढ़ोतरी हुई है। एप्पल ने पिछले दिनों अपने की प्रोडक्ट्स की कीमत में इजाफा किया है, जिनमें iPad, Mac जैसे डिवाइसेज शामिल हैं। कंपनी ने अब तक iPhone की कीमत में इजाफा नहीं किया है। हालांकि, रिपोर्ट की माने तो एप्पल की अपकमिंग iPhone 18 सीरीज को कंपनी पिछली iPhone 17 सीरीज के मुकाबले ज्यादा प्राइस में लॉन्च करेगा।

यह भी पढ़ें – Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्चिंग कंफर्म, 10000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 200MP कैमरा





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments