iPhone 18 और iPhone 18e में एप्पल बड़ा अपग्रेड करने वाला है। क्यूपरटिनो बेस्ड कंपनी अगले साल की शुरुआत में ये दोनों फोन भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाली है। इन दोनों फोन में 9GB का तगड़ा रैम मिल सकता है। सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों फोन में पिछले साल आए iPhone 17 सीरीज के मुकाबले बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। आईफोन में AI यानी एप्पल इंटेलिजेंस के आने के बाद से एप्पल ने यह फैसला किया है।
9GB रैम वाला आईफोन
एप्पल एनालिस्ट मिंग-ची-कुओ ने X पर शेयर किए गए अपने पोस्ट में दावा किया है कि iPhone 18 को कंपनी 2027 की पहली छमाही में लॉन्च करने वाली है। इसमें Apple का A20 Bionic चिपसेट मिल सकता है। यह TSMC के 2nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर काम करेगा। ऐसे में डिवाइस की परफॉर्मेंस भी इंप्रूव हो सकती है। पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 में कंपनी ने 8GB रैम का इस्तेमाल किया था।
एनालिस्ट का दावा है कि इसमें 1.5GB के 6 DRAM यूज किए जा सकते हैं, जो पिछले साल आए 2GB के 4 DRAM के मुकाबले अलग तरीके का कॉन्फिगरेशन होगा। एप्पल इंटेलिजेंस के स्मूद एक्सपीरियंस के लिए कंपनी इसकी रैम को बढ़ाने का फैसला किया है। साथ ही, यह iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा, जिसमें एप्पल ने पहले ही बेहतर इंटरफेस देने का वादा किया है।
प्रो मॉडल में मिलेगा 12GB रैम
वहीं, पिछले दिन आई रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरीज के दोनों प्रो मॉडल और पहले फोल्डेबल आईफोन में कंपनी 12GB तक रैम दे सकती है। पिछले साल आए iPhone 17 Pro सीरीज में भी एप्पल ने 12GB रैम का ही यूज किया है। अपकमिंग एप्पल डिवाइस में नया और एडवांस Siri भी मिलने की उम्मीद है।
iPhone 18 और iPhone 18e के फीचर्स में और भी क्या अपग्रेड होंगे इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 और iPhone 17e के मुकाबले इनमें बेहतर डिस्प्ले और परफॉर्मेंस मिलने की संभावना है। ये दोनों फोन OLED डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
कैमरे की बात करें तो iPhone 18 के बैक में भी डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 48MP का मेन और 12MP का सेकेंडरी कैमरा दिए जाने की संभावना है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा दे सकती है।
यह भी पढ़ें – iPhone 18 Pro के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड? iPhone 17 Pro के मुकाबले होंगे कई बदलाव

