Friday, June 19, 2026
Homeटेक्नोलॉजीiPhone Air 2 अगले साल होगा लॉन्च! कैमरा से लेकर बैटरी में...

iPhone Air 2 अगले साल होगा लॉन्च! कैमरा से लेकर बैटरी में बड़ा अपग्रेड


एप्पल अपने सबसे पतले iPhone की दूसरी जेनरेशन में बड़ा अपग्रेड करने वाला है। फोन के कैमरा से लेकर बैटरी तक में यह अपग्रेड देखा जा सकता है। सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल का यह स्लिम फोन अगले साल यानी 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। iPhone Air को पिछले साल सितंबर में iPhone 17 सीरीज के साथ पेश किया गया है। यह फोन iPhone 17 Pro जैसे अधिकांश फीचर्स के साथ आता है।

कैमर और बैटरी में अपग्रेड

सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल का यह अपकमिंग iPhone Air 2 हाल ही में सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। इस फोन को V62 कोडनेम के साथ देखा गया है। क्यूपरटिनो बेस्ड कंपनी इस डिवाइस के एडवांस स्टेज में है, जहां इसके प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी में अपग्रेड की संभावना जताई जा रही है। साथ ही, यह फोन भी 12GB रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

पहले आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone Air 2 के कैमरा में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पिछले साल लॉन्च हुए iPhone Air के बैक में 48MP का सिंगल कैमरा दिया गया है। अपकमिंग फोन में दो कैमरे दिए जा सकते हैं। इसके अलावा सेल्फी के लिए सेंटर स्टेज कैमरा यूज किया जाएगा। फोन के बैक में मेन कैमरा के साथ-साथ एक अल्ट्रा वाइड कैमरा देखने को मिल सकता है।

अगले साल होगा पेश

iPhone Air 2 की मोटाई भी पिछले साल आए मॉडल जितनी ही होगी, ऐसे में कंपनी के पास बैटरी को ज्यादा बड़ा करने का ऑप्शन नहीं होगा। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक, बैटरी को अपग्रेड किया जाएगा और इसी स्लिम चेचिस में फिट किया जाएगा। एप्पल इसे अगले साल 20वीं एनिवर्सरी पर पेश कर सकता है। इस फोन के साथ iPhone 18 और iPhone 18 SE को भी पेश किए जाने की संभावना है।

सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल इस साल सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ पहला फोल्डेबल आईफोन iPhone Ultra पेश करने वाला है। वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 18 और iPhone Air 2 को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की तैयारी है। वहीं, रैम की शॉर्टेज की वजह से कंपनी अपकमिंग iPhone सीरीज के रैम को 12GB में अपग्रेड करने वाला है।

यह भी पढ़ें – Amazon Prime Day सेल की आ गई डेट, 72 घंटे तक प्राइम मेंबर्स के लिए सबकुछ रहेगा सस्ता





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments