Thursday, September 10, 2026
Homeटेक्नोलॉजीiPhone SE 2 से लेकर iPhone 17e तक, जानें किन डिवाइस में...

iPhone SE 2 से लेकर iPhone 17e तक, जानें किन डिवाइस में मिलेगा iOS 27?


Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Duo के लॉन्च के साथ ही अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 की रिलीज कंफर्म कर दी है। नए लॉन्च हुए आईफोन iOS 27 के साथ आएंगे। वहीं, कंपनी ने कई पुराने आईफोन में भी इसके रोल आउट करने की डेट कंफर्म कर दी है। आइए जानते हैं iPhone SE 2 से लेकर iPhone 17e तक, किन आईफोन में मिलेगा यह नया OS अपडेट?

iOS 27 को 14 सितंबर से पुराने आईफोन के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा। इनमें पिछले साल लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज, iPhone Air समेत कई पुराने मॉडल शामिल हैं। जो यूजर्स पहले से ही iOS 27 का बीटा वर्जन यूज कर रहे हैं, उन्हें नया अपडेट डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। वहीं, जो पुराने iOS 26 का इस्तेमाल कर रहे हैं वो इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं। iOS 27 में लिक्विड ग्लास डिजाइन समेत कई नए फीचर्स मिलेंगे।

iOS 27 कैसे करें डाउनलोड?

अगर, आपका डिवाइस नए iOS अपडेट को लिए कम्पैटिबल है तो ही आप इसे अपने आईफोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए सपोर्टिंग डिवाइस लिस्ट को चेक करना होगा। अगर, आपका डिवाइस नए iOS 27 अपडेट के लिए कम्पैटिबल है तो आपको फोन की सेटिंग्स में जाना होगा। इसके बाद आप General में जाएं और सॉफ्टवेयर अपडेट वाले टैब को ओपन करें।

जैसे ही आप सॉफ्टवेयर अपडेट वाले ऑप्शन पर क्लिक करते हैं नया iOS 27 डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि, सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने से पहले आपको अपने डिवाइस का बैकअप लेना जरूरी है। साथ ही, आप इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका डिवाइस WiFi से कनेक्ट है, क्योंकि इस सॉफ्टवेयर की साइज ज्यादा है, जिसकी वजह से ज्यादा मोबाइल डेटा खर्च करना पड़ सकता है। यही नहीं, आपके iCloud में भी स्पेस होना चाहिए, तो ही आप इस नए अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं।

iOS 27 के फीचर्स

एप्पल ने iOS 27 में इंप्रूव्ड लिक्विड ग्लास डिजाइन दिया है। यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम iPhone Handoff फीचर से लैस है, जिसमें आप एक ही मोबाइल नंबर को अलग-अलग आईफोन में यूज कर सकेंगे। इस लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम में एप्पल के वॉइस असिस्टेंट Siri को Apple Intelligence से लैस बनाया गया है। यह अब AI बेस्ड काम करने में भी सक्षम होगा।

इसके अलावा iOS 27 में कई नए टूल्स भी मिलेंगे, जो आपके और आपके बच्चों के डिजिटल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का काम करेंगे। कंपनी ने इसमें पैरेंट के लिए स्पेशल टूल दिया है, जो चाइल्ड अकाउंट की निगरानी कर सकता है। इसके अलावा आईफोन के ब्राउजर Apple Safari को भी रीडिजाइन किया गया है।

किन डिवाइस में मिलेगा iOS 27?

  • iPhone 17 Pro Max
  • iPhone 17 Pro
  • iPhone Air
  • iPhone 17
  • iPhone 17e
  • iPhone 16e
  • iPhone 16
  • iPhone 16 Plus
  • iPhone 16 Pro
  • iPhone 16 Pro Max
  • iPhone 15
  • iPhone 15 Plus
  • iPhone 15 Pro
  • iPhone 15 Pro Max
  • iPhone 14
  • iPhone 14 Plus
  • iPhone 14 Pro
  • iPhone 14 Pro Max
  • iPhone 13
  • iPhone 13 mini
  • iPhone 13 Pro
  • iPhone 13 Pro Max
  • iPhone 12
  • iPhone 12 mini
  • iPhone 12 Pro
  • iPhone 12 Pro Max
  • iPhone 11
  • iPhone 11 Pro
  • iPhone 11 Pro Max
  • iPhone SE 2

यह भी पढ़ें – iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro max और iPhone Duo की भारत में कितनी है कीमत? कब से शुरू होगी सेल





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments