Friday, May 1, 2026
HomeएजुकेशनISC Exam 2026 की टॉपर अनुष्का घोष को सभी विषयों में कैसे...

ISC Exam 2026 की टॉपर अनुष्का घोष को सभी विषयों में कैसे मिले 100 प्रतिशत अंक?


नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के बैरकपुर की अनुष्का घोष ने ISC परीक्षा 2026 में टॉप किया और 100 प्रतिशत अंक (400 में से 400) हासिल किए। इस टॉपर ने अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान में पूरे 100 अंक हासिल किए। वह सेंट जेवियर्स इंस्टीट्यूशन, पानीहाटी की छात्रा हैं। 

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग करना चाहती हैं अनुष्का

अनुष्का ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी लगातार तैयारी, कड़ी मेहनत और अपनी मां के लगातार प्रोत्साहन को दिया। अब वह अपनी JEE Advanced की तैयारी पर ध्यान दे रही हैं, क्योंकि उनका सपना टॉप पांच IITs से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग करना है। अनुष्का ने कहा कि मैं अब रोज़ाना दो से तीन मॉक टेस्ट दे रही हूं और सैंपल पेपर पिछले सालों के पेपर हल कर रही हूं, ताकि अपनी तैयारी में कमियों को समझ सकूं और टाइम मैनेजमेंट की आदत डाल सकूँ।

JEE परीक्षा की कर रही हैं तैयारी

ISC टॉपर ने अनुष्का घोष बताया कि ISC के साथ-साथ JEE की तैयारी भी जारी रखी। उन्होंने कहा कि ISC का सिलेबस और मॉड्यूल JEE, NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक करने के लिए CBSE की तरह ही अच्छी तरह से डिज़ाइन किया गया है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को क्रैक करने के लिए आपके पास एक स्मार्ट रणनीति और पूरी तैयारी होनी चाहिए। हालांकि JEE Main में ज़्यादातर सवाल NCERT पर आधारित होते हैं, फिर भी ISC मॉड्यूल JEE, NEET क्रैक करने के लिए अच्छी तरह से डिज़ाइन किया गया है।

बता दें कि ISC और ICSE दोनों के नतीजे आज, 30 अप्रैल को घोषित किए गए। ISC 12वीं का पास प्रतिशत 99.13 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिसमें लड़कियों ने 99.48 प्रतिशत और लड़कों ने 98.81 प्रतिशत अंक हासिल किए। ICSE, कक्षा 10 की परीक्षा में पास प्रतिशत 99.18 प्रतिशत तक पहुंच गया। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं का पास प्रतिशत 99.46 प्रतिशत है और छात्रों का पास प्रतिशत 98.93 प्रतिशत है। खास बात यह है कि ICSE और ISC 2026 के नतीजे इन वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं- results.cisce.org, cisce.org





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments