Friday, April 10, 2026
HomeएजुकेशनJEE Main 2026 परीक्षा से संबंधित जरूरी नोटिस जारी, जानें NTA ने...

JEE Main 2026 परीक्षा से संबंधित जरूरी नोटिस जारी, जानें NTA ने क्या कहा


Image Source : FREEPIK
सांकेतिक फोटो

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स 2026 में उम्मीदवारों द्वारा कैलकुलेटर के उपयोग के संबंध में एक आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है। एनटीए द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, जेईई मेन्स 2026 परीक्षा (सीबीटी) के दौरान ऑन स्क्रीन कैलकुलेटर की सुविधा जेईई मेन 2026 एग्जाम के लिए लागू नहीं है। एजेंसी ने साफ कर दिया है कि सीबीटी के लिए कैलकुलेटर का उपयोग सामान्य परीक्षा संचालन मंच का हिस्सा है, हालांकि यह जेईई मेन 2026 के लिए लागू नहीं होगा। इस प्रकार, परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी किसी भी रूप में कैलकुलेटर का उपयोग नहीं कर सकते। दरअसल, एनटीए ने स्पष्टीकरण इसलिए जारी किया क्योंकि, एनटीए की वेबसाइट पर जारी JEE (Main) 2026 के सूचना बुलेटिन में लिखा था कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के दौरान एक ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर उपलब्ध होगा।

एनटीए ने कहा, “एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए जेईई (मेन) – 2026 के “कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)” संबंधी सूचना बुलेटिन के परिशिष्ट-VIII में उल्लेख किया गया है कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के दौरान एक ऑनस्क्रीन मानक कैलकुलेटर उपलब्ध होगा। हालांकि, यह सुविधा सामान्य परीक्षा आयोजित करने वाले प्लेटफ़ॉर्म का हिस्सा है और एनटीए द्वारा आयोजित जेईई (मेन) पर लागू नहीं होती है, क्योंकि इस परीक्षा में किसी भी रूप में कैलकुलेटर के उपयोग की अनुमति नहीं है।”

नोटिस को कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर ‘जेईई (मेन) 2026 में वर्चुअल कैलकुलेटर के उपयोग पर स्पष्टीकरण’ वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इतना करते ही नोटिस आपके सामने खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें।

NTA स्पष्टीकरण नोटिस के लिए सीधा लिंक

बता दें कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर (रात 9 बजे तक) है।  

जेईई मेन 2026 सेशन 1 हेतु आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक 

ये भी पढ़ें- 

CA Result September 2025: सीए फाउंडेशन रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments