Monday, May 18, 2026
Homeटेक्नोलॉजीOnePlus ला रहा 8000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, फीचर्स आए सामने

OnePlus ला रहा 8000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, फीचर्स आए सामने


OnePlus ने हाल ही में भारतीय बाजार में 8000mAh बैटरी वाला फोन Nord CE 6 लॉन्च किया है। चीनी कंपनी एक और 8000mAh बैटरी वाले फोन की तैयारी कर रही है। इस फोन को हाल ही में सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर देखा गया है। लिस्टिंग में फोन के कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं। वनप्लस का यह फोन जल्द ही मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन का लुक और डिजाइन OnePlus Nord 6 की तरह ही है। फोन के बैक में दो कैमरे और एक LED लाइट देखे जा सकते हैं। इसके नीचे वनप्लस की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी। इस स्मार्टफोन को पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। फोन का लुक और डिजाइन काफी हद तक Oppo K15 5G की तरह है। ऐसे में वनप्लस के इस फोन को बजट प्राइस रेंज में पेश किए जाने की उम्मीद है।

Image Source : TENAAवनप्लस का नया फोन

क्या होंगे फीचर्स?

लिस्टिंग के मुताबिक, वनप्लस का यह फोन 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इस फोन का डिस्प्ले 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट कर सकता है। साथ ही, इसके डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 7820mAh की बैटरी मिलेगी यानी यह टिपिकल 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।

TENAA के मुताबिक, वनप्लस के इस फोन की मोटाई 8.8mm होगी और यह 213 ग्राम वजनी होगा। इसमें कंपनी 2.6GHz वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर इस्तेमाल करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट यूज किया जा सकता है। इस फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है।

OnePlus के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन में बड़ी बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। इसमें USB Type C चार्जिंग फीचर का यूज हो सकता है।

यह भी पढ़ें – Window या Split? छोटे कमरे के लिए कौन सा AC खरीदना रहेगा फायदेमंद?





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments