Friday, October 9, 2026
Homeटेक्नोलॉजीOppo K14 Plus की सेल शुरू, 4000 रुपये सस्ता मिलेगा 8000mAh बैटरी...

Oppo K14 Plus की सेल शुरू, 4000 रुपये सस्ता मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला 5G फोन


Oppo के पिछले दिनों लॉन्च हुए फोन K14 Plus की सेल भारत में शुरू हो गई है। ओप्पो का यह फोन 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। चीनी कंपनी पहले ही इस सीरीज में Oppo K14, Oppo K14x और Oppo K14 Lite पेश कर चुकी है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 6 साल तक खराब नहीं होगी। कंपनी ने इसमें बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग फीचर दिया है।

Oppo K14 Plus पर ऑफर

ओप्पो के इस फोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। यह स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 32,999 रुपये और 35,999 रुपये है। यह दो कलर ऑप्शन- सोलर ऑरेंज और स्टार व्हाइट में आता है।

  • 6GB RAM + 128GB – 29,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB – 32,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB – 35,999 रुपये

पहली सेल में ओप्पो के इस फोन की खरीद पर 4000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ कंपनी 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑफर दे रही है। ऑफर के बाद यह फोन पहली सेल में 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।

Oppo K14 Plus के फीचर्स

चीनी कंपनी का यह दमदार फोन 6.78 इंच के 1.5K AMOLED Ultra ब्राइट डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन के डिस्प्ले में 1.07 बिलियन कलर्स दिया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7360 MAX चिपसेट दिया है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।










Oppo K14 Plus फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, 1.5K AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7360 MAX
स्टोरेज 8GB, 256GB
कैमरा 50MP, 16MP
बैटरी 8000mAh, 45W
OS Android 16, ColorOS 16

इस स्मार्टफोन की रैम को 16GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। इसमें 8,000mAh की दमदार बैटरी और 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा रहा है। इसके साथ 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह फोन AI फीचर्स से लैस है। इसमें AI Portrait Glow, AI Popout 2.0, AI Remix Collage, AI Recompose, AI Night Mode और AI Eraser जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ओप्पो के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इस फोन के कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन IP69K, IP69, IP68 और IP66 रेटेड हैं, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने और धूल-मिट्टी से खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें – 11,999 रुपये में मिल रहा देसी कंपनी का पहला 5G फोन, Flipkart पर शुरू हुई सेल





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments